रिश्ते की शुरुआत में हम सभी अपने पार्टनर से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। उनकी उन हरकतों से भी प्यार करते हैं जो शायद हमें बिलकुल पसंद ना हो। हालांकि आपने कई बार रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग के बारे में सुना होगा। बता दें कि रेड फ्लैग का मतलब चेतावनी का होता है यानी आगे आपके रिश्तों में खटास आ सकती हैं। वहीं ग्रीन फ्लैग एक तरह का पॉजिटिव संकेत माना जाता है।
ग्रीन फ्लैग रिश्ते के मजबूत नींव को दर्शाता है। इससे पता चल जाता है कि आपका रिश्ता आगे चलकर और अच्छा बना रहेगा और आप एक- दूसरे से इसी तरह प्यार करते रहेगें।
क्या होते हैं रिलेशनशिप ग्रीन फ्लैग?
ग्रीन फ्लैग का यही अर्थ होता है कि अगर आपका पार्टनर आपसे बहुत प्यार करें तो आपको खुद से पता लग जाएगा कि आपका यह रिलेशनशिप लंबे समय तक चलने वाला है। उसी स्थिति को रिलेशनशिप में ग्रीन फ्लैग कहा जाता है। इतना ही नहीं, आपको अपने पार्टनर पर इतना भरोसा होना चाहिए कि आप ना रहे तब भी आपका पार्टनर आपको चीट ना करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन आदतों से आप यह पता लगा सकती है कि आपका रिश्ता ग्रीन फ्लैग में है या नहीं।
केयरिंग पार्टनर
अगर आपका पार्टनर आपकी काफी केयर करता है यानी आप बीमार हो तो आपके साथ हमेशा रहें। या फिर आपको समय- समय पर काल करें। वह कितना भी व्यस्त क्यों ना हो आपको दिन में एक बार जरूर कॉल करें। इस स्थिति में रिलेशनशिप को ग्रीन फ्लैग दिया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - रिलेशनशिप में ब्रेकअप से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
क्लियर कम्युनिकेशन करें
अगर आपकी कोई आदत उन्हें पसंद नहीं आ रही है तो वह आपसे डायरेक्ट बात करें। एक रिलेशनशिप में क्लीयर कॉम्यूनिकेशन होना काफी ज्यादा जरूरी हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में कभी भी खटास नहीं आती हैं। किसी भी रिश्ते में क्लियर कम्युनिकेशन रखना जरूरी हैं। अगर आपका पार्टनर आपसे क्लीयर कॉम्यूनिकेशन करता है इसका मतलब यह ग्रीन फ्लैग है।
इसे जरूर पढ़ें -Relationship Tips: रिलेशनशिप को बनाना चाहती हैं मजबूत तो इन छोटी-छोटी गलतियों से बचें
वैसे तो कई चीजें ऐसी होती है जिससे की आप पता लगा सकती है कि आपका रिश्ता ग्रीन फ्लैग है या रेड फ्लैग लेकिन यह कुछ मुख्य बातें हैं जिससे की आप आसानी से इस बात का पता लगा सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों