Is Milk Good For Money Plants: मनी प्लांट इंडियन गार्डनर्स का सबसे फेवरेट इंडोर प्लांट है। मनी प्लांट देखने में तो सुंदर होता ही है, साथ ही यह हवा को भी शुद्ध करता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है इस पौधे का हरा-भरा रहना घर के लिए भी शुभ होता है। मनी प्लांट को हेल्दी रखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। बहुत से लोगों को आपने मनी प्लांट में कच्चा दूध डालते देखा होगा।
गार्डनिंग एक्सपर्ट मानते हैं कि मनी प्लांट में कच्चा दूध डालने से कई तरह के फायदे होते हैं। हालांकि, लोग मनी प्लांट में कच्चा दूध डालने का सही तरीका नहीं जानते। मनी प्लांट में सही तरीके से कच्चा दूध डालने से उसकी ग्रोथ बेहतर होती है। इससे पौधे पर ढेरों पत्ते भी उग सकते हैं। आइए जानें, मनी प्लांट में कच्चा दूध डालने से क्या होता है? मनी प्लांट में कच्चा दूध डालने का सही तरीका क्या है?
मनी प्लांट में कच्चा दूध डालने से क्या होगा?
- कच्चे दूध में कैल्शियम होता है, जो पौधे की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। इससे पौधे का टेक्सचर भी बेहतर होता है।
- इसके अलावा, दूध में प्रोटीन होता है, जो पौधे को बढ़ने और फूलने में मदद करता है।
- कच्चे दूध में विटामिन बी भी होता है, जो मनी प्लांट को लंबा होने में मदद करता है। इसे डालने से मनी प्लांट की बेल लंबी हो पाती है।
- वहीं, कच्चे दूध में लैक्टोज होता है, जो मनी प्लांट के पौधे में मिट्टी में मौजूद फायदेमंद जीवों का भोजन बनता है।
मनी प्लांट में कच्चा दूध कैसे डालना चाहिए?
मनी प्लांट की मिट्टी में कभी भी सीधे कच्चा दूध नहीं डालना चाहिए। दूध में मौजूद वसा और शर्करा मिट्टी को सड़ा देते हैं। इससे मिट्टी में से बदबू भी आने लगती है। इससे मिट्टी पर मक्खियां और चींटियां आकर्षित होने लगेंगी। मनी प्लांट की जड़ में सीधे कच्चा दूध डालने से फंगस और बैक्टीरिया भी लग सकते हैं। गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कच्चा दूध मनी प्लांट में पतला करके डालना चाहिए। इसके लिए 5 भाग पानी में 1 भाग दूध डालकर मिक्स करें। इसका मतलब है कि एक गिलास पानी में 1 चम्मच दूध डालकर इसे मनी प्लांट की जड़ में डालें।
मनी प्लांट में कच्चा दूध कब डालें?
- मनी प्लांट में कच्चे दूध और पानी का घोल महीने में केवल 1 बार ही डालना चाहिए।
- मनी प्लांट की जड़ में कच्चे दूध का मिश्रण केवल सुबह या शाम के वक्त ही डालना चाहिए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों