तकिये के नीचे तुलसी का पत्ता रखने से क्या होता है?

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। तुलसी के पौधे की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इसी कारण से घर में तुलसी का पौधा होना अनिवार्य माना गया है।

what is the significance of keeping tulsi leaf under pillow
what is the significance of keeping tulsi leaf under pillow

Takiye Ke Niche Tulsi Rakhne Se Kya Hota Hai: हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। तुलसी के पौधे की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इसी कारण से घर में तुलसी का पौधा होना अनिवार्य माना गया है। वहीं, ज्योतिष में भी तुलसी के पौधे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों का वर्णन मिलता है, जिसमें से एक है तुलसी के पत्ते का तकिये के नीचे रखना। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि तुलसी के पत्ते को अगर तकिये के नीचे रखा जाए तो इससे कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

तकिये के नीचे तुलसी के पत्ते रखने के लाभ

takiye ke niche tulsi rakhne se kya hota hai

तकिये के नीचे तुलसी का पत्ता रखने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता बढ़ती है। अगर आपके मन में नकारात्मक विचार आ आते हैं तो आपको अपनी तकिये के नीचे तुलसी का पत्ता अवश्य रखना चाहिए। इससे आपको बुरे ख्याल नहीं आएंगे और मन भी शांत रहेगा।

तुलसी के पत्ते को अगर तकिये के नीचे रखा जाए तो ऐसा माना जाता है कि इससे मानसिक तनाव दूर होता है। इसके अलावा, अगर कोई दिमागी बीमारी आपको परेशान कर रही है, तो वह भी दूर हो जाती है। साथ ही, क्रोध पर नियंत्रण रखने में भी आपको बहुत मदद मिलती है।

takiye ke niche tulsi rakhne se kya labh milte hain

तकिये के नीचे तुलसी का पत्ता रखने से ऐसा माना जाता है कि बुरी शक्तियां आपको प्रभावित नहीं कर पाती हैं और आपको नजर दोष से भी छुटकारा मिल जाता है। तकिये के नीचे तुलसी का पत्ता रखने से ग्रह भी शांत होते हैं। ग्रहों से मिलने वाली अशुभता दूर होने लग जाती है।

यह भी पढ़ें:क्या था शकुनि के जादुई पासों का रहस्य?

तुलसी के पत्ते को अगर लाल कपड़े में लपेटकर तकिये के नीचे रखा जाए तो इससे घर में धन बाधित करने वाले दोष भी दूर हो जाते हैं। घर में धन का आगमन होता है। धन लाभ के योग बनते हैं और धन में वृद्धि होती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर तकिये के ईचे तुलसी रखने से क्या होता है और क्या हैं इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP