Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

क्या था शकुनि के जादुई पासों का रहस्य?

शकुनी के पासों के बारे में ऐसा वर्णन मिलता है कि उसके अपसों में कोई जादुई शक्ति थी जिसके कारण पासे सिर्फ और सिर्फ शकुनी की ही बात सुनते थे और उसके कहे मुताबिक ही चलते थे।
Updated:- 2024-04-25, 02:00 IST
shakuni ke paaso ka rahasya

Shakuni Ke Paaso Ka Rahasya: महाभारत से जुड़े ऐसे कई रहस्य हैं जो आज भी एक पहेली बने हुए हैं। उन्हीं में से एक है शकुनी के पासों का रहस्य। शकुनी के पासों के बारे में ऐसा वर्णन मिलता है कि उसके अपसों में कोई जादुई शक्ति थी जिसके कारण पासे सिर्फ और सिर्फ शकुनी की ही बात सुनते थे और उसके कहे मुताबिक ही चलते थे। महाभारत में शकुनी के पासों के बारे में बहुत कुछ रहस्यमयी बताया गया है। चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

क्या था शकुनी के पासों से जुड़ा रहस्य?

secret of shakuni dice hindi

पौराणिक कथा के अनुसार, शकुनी के पासों में तांत्रिक विद्या छिपी हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि शकुनी को जब यह पता चला था कि उसकी बहन गांधारी का विवाह दृतराष्ट्र से हो रहा है जो कि नेत्रहीन हैं तब शकुनी ने इस विवाह को रोकने की बहुत कोशिश की थी लेकिन यह विवाह रका नहीं।

यह भी पढ़ें: उज्जैन के इन पांच मंदिरों के दर्शन मात्र से पूरी हो जाती है हर इच्छा

अपने विवाह के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए शकुनी हस्तिनापुर आ गया और उसने अपने भांजों यानी कि गान्धारिया उर दृतराष्ट्र के 100 पुत्रों में पांडवों के खिलाफ जहर भरना शुरू कर दिया। शकुनी ने ऐसा बीज बोया कि भाई-भाई होते हुए भी कौरव और पांडव आपस में लड़ पड़े।

शकुनी के व्यक्तित्व को लेकर ऐसा कहा जाता है कि वह तंत्र विद्या में माहिर था और उसने ऐसे पासों का निर्माण किया था जो उसकी वाणी और उसके इशारों से नियंत्रि होते थे। इन जादुई पासों के निर्माण में ऐसा कहा जाता है कि शकुनी ने इंसानी उंगलियों का प्रयोग किया था ताकि बुरा प्रभाव बना रहे।

यह भी पढ़ें: घर के मुख्य दरवाजे पर नमक की पोटली बांधने से क्या होता है?

यही कारण है कि जब चौसर का खेल खेलने के लिए पांडव कौरवों के महल आए थे तब वह कौरवों से हार बैठे थे क्योंकि तब शकुनी जो भी अंक का नाम लेता कौरवों के पक्ष में वही अंक निकल कर आ जाता था।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर के था महाभारत काल में शकुनी के पासों से जुड़ा रहस्य जो आज भी है एक पहेली। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।