herzindagi
First female Chief Minister of Bihar

कौन थीं बिहार की पहली महिला सीएम, जिनका इतिहास में दर्ज है नाम? यहां समझें Oath Ceremony की पूरी प्रक्रिया

10वीं बार नीतीश कुमार सीएम के लिए पटना के गांधी मैदान में शपथ ले रहे हैं। पर क्या आपको पता है कि सबसे पहले किस महिला ने बिहार सीएम पद के लिए शपथ लिया था? नीचे जानें ओथ सेरेमनी के दौरान कौन-कौन उपस्थित होता है और इसे लेकर क्या नियम हैं?
Editorial
Updated:- 2025-11-20, 16:53 IST

First Female Chief Minister of Bihar: बिहार की सत्ता की बागडोर एक बार फिर से नीतीश कुमार संभालने जा रहे हैं। बता दें कि आज यानी 20-11-2025 को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश कुमार लगातार और सबसे लंबे समय तक सीएम का कार्यभार संभालने वाले व्यक्ति बन गए हैं। अब ऐसे में सवाल आता है कि सबसे पहली बार बिहार मुख्यमंत्री पद के लिए किसने शपथ ग्रहण की थी? साथ ही इस दौरान वहां पर कौन-कौन से व्यक्ति की उपस्थिति होती है। इस लेख में आज हम आपको इन सभी प्रश्नों के जवाब के साथ ही ओथ सेरेमनी से जुड़े जरूरी बातें और नियम के बारे में बताने जा रहे हैं।

बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

Bihar CM oath ceremony know first female cm

बिहार चुनाव और परिणामों की चर्चा के बाद नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण सुर्खियों में है। बता दें कि नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की कुर्सी की बागडोर संभालने जा रहे हैं। आज बिहार के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हो रहा है। पर आपको बता दें कि 25 जुलाई 1997 को राबड़ी देवी ने पहली बार बिहार की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

इस पद उन्होंने अपने पति लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाला मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उनके इस्तीफे के कारण संभाला था। राबड़ी देवी ने 1997 से 2005 के बीच तीन अलग-अलग कार्यकाल में मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

इसे भी पढ़ें- कौन हैं Chhoti Kumari? 12th पास और करीब ₹1.4 करोड़ की संपत्ति की मालकिन, जिसने बिहार इलेक्‍शन में खेसारी लाल यादव को हराया 

शपथ ग्रहण के दौरान कौन-कौन लोग होते हैं उपस्थित?

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल उपस्थित होते हैं, जो मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हैं। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, विपक्षी दलों के नेता तथा सत्ताधारी दल/गठबंधन के विधायक और सांसद जैसे राजनीतिक व्यक्ति शामिल होते हैं।

वहीं प्रशासनिक व्यवस्था के लिए, मुख्य सचिव सहित सरकारी अधिकारी और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी मौजूद रहते हैं और यदि समारोह सार्वजनिक मैदान में हो तो बड़ी संख्या में आम जनता और मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य भी साक्षी बनने के लिए उपस्थित होते हैं।

मुख्य मंत्री पद शपथ कितने तरह की होती है?

Nitish Kumar 10th term Chief Minister

मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री दो तरह की शपथ लेते हैं। पहली पद के लिए जिसमें वे संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने की शपथ लेते हैं। दूसरी गोपनियता के लिए, जिसमें वे सरकार के किसी भी विषय को गोपनीय रखने की शपथ लेते हैं। 

 मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण की प्रक्रिया (CM Oath Ceremony Process)

  • विधानसभा चुनाव के बाद, बहुमत दल का नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करता है।
  • इसके बाद राज्यपाल बहुमत की पुष्टि होने पर नेता को मुख्यमंत्री बनने के लिए आमंत्रित करते हैं।
  • फिर राज्य के राज्यपाल संविधान के अनुच्छेद 164 के तहत, मुख्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हैं।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा की शपथ लेते हैं, जिसमें भारत की संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प शामिल होता है।
  • मुख्यमंत्री के बाद, राज्यपाल द्वारा मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाती है।
  • शपथ पूरी होने पर, मुख्यमंत्री और मंत्री शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करते हैं और विधिवत कार्यभार संभालते हैं।

बिहार सीएम शपथ ग्रहण से जुड़े तथ्य

Longest serving Chief Minister Nitish Kumar

  • किस जगह पर ली जाती है शपथ- वैसे तो शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए बिहार में दो स्थान है। पहला गांधी मैदान दूसरा राजभवन। बता दें कि मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आमतौर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित कराई जाती है। खासकर तब, जब नई सरकार बड़े जनादेश के साथ बनती है।
  • सबसे छोटा कार्यकाल- बता दें कि लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने वाले नीतीश कुमार का पहला कार्यकाल मार्च 2000 में था, जो मात्र 7 दिन का था। इसके पीछे का कारण यह था कि वह वह सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाए थे।
  • बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री- राबड़ी देवी पहली महिला हैं, जिन्होंने बिहार मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

इसे भी पढ़ें-  Rohini Acharya: पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी देकर सुर्खियां बटोरीं; फिर भी मायके से बढ़ रही दूरियां, जानें कौन हैं रोहिणी आचार्य?

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Bihar Government Site, jagran


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन हैं?
बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी है।
महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने किस वर्ष में शपथ ली थी?
राबड़ी देवी ने पहली बार 25 जुलाई 1997 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।