herzindagi
image

कौन हैं Shreyasi Singh? नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में हो रही है चर्चा, जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

Gold Medalist Shreyasi Singh: बिहार में आज NDA का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। इसमें कई सारे लोग शामिल हुए हैं। इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह। 
Editorial
Updated:- 2025-11-20, 13:36 IST

बिहार में चल रहा है NDA का शपथ ग्रहण चल रहा है। ऐसे में आप कई सारे लोगों को कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा। इसमें कई सारे नाम शामिल है, लेकिन इस समय कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई इस बात को लेकर चर्चा कर रहा है, कि क्या वो कैबिनेट का मंत्री के पद पर नजर आएंगी। इससे पहले आपको आर्टिकल में बताते हैं उनकी संपत्ति और करियर से जुड़ी जरूरी जानकारी।

कौन हैं गोल्ड मेडलिस्ट और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह?

श्रेयसी सिंह खेल की दुनिया में भारत का नाम कई बार रौशन कर चुकी हैं। साल 2014 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला था। वहीं, 2018 में उन्होंने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता था। इसके अलावा वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भागर को कई सारे पदक दिला चुकी हैं। इसी वजह से श्रेयसी सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Shreyasi singh

श्रेयसी सिंह ने क्यों चुनी राजनीति की राह?

श्रेयसी सिंह सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। इसकी वजह है बिहार में NDA का चल रहा शपथ ग्रहण समारोह। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई सोच रहा है कि वो भी इस बार कैबिनेट का हिस्सा बन सकती हैं। आपको बता दें कि श्रेयसी सिंह जमुई जिले के गिद्धोरी की रहने वाली हैं। उनका परिवार खेल और राजनीति में काफी लंबे समय से सक्रिय रहा है। श्रेयसी के दादा कुमार सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, उनके पिता दिग्विजय सिंह बांका लोकसभा से कई बार सांसद चुने गए हैं। इसके बाद वो वाजपेयी सरकार में रेल राज्यमंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। श्रेयसी सिंह के पिता के निधन के बाद साल 2010 में उनकी मां ने निर्दलीय सांसद बनी थीं। इसी को आगे बढ़ाते हुए श्रेयसी सिंह भी अब राजनीति का हिस्सा पूरे तरीके से बन गई हैं।

2 - 2025-11-20T130521.929

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar Shapath Grahan: कौन थीं बिहार की पहली महिला सीएम, जिनका इतिहास में दर्ज है नाम? यहां समझें Oath Ceremony की पूरी प्रक्रिया

श्रेयसी सिंह के पास कितनी है संपत्ति?

श्रेयसी सिंह की संपत्ति की बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार उनके पास करोड़ों की संपत्ति के बारे में जानकारी साझा की गई है। आपको बता दें कि उनकी चल संपत्ति कुछ 7.6 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

1 - 2025-11-20T130524.370

इसे भी पढ़ें- कौन हैं Chhoti Kumari? 12th पास और करीब ₹1.4 करोड़ की संपत्ति की मालकिन, जिसने बिहार इलेक्‍शन में खेसारी लाल यादव को हराया 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Instagram/ Shreyasi Singh

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।