
मणिपुर की लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता और मणिपुर की विश्व प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य हमारे देश के सांस्कृतिक स्तर पर बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। मणिपुरी शादी में कपड़ों से लेकर रस्मों तक सब कुछ बेहद खास होता है। शादी में कौन-कौन सी अनोखी प्रथाएं और रस्में होती हैं इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
यह रस्म सगाई समारोह के रूप में मनाई जाती है। इसमें दूल्हे का परिवार दुल्हन के लिए गिफ्ट्स, फ्रूट्स, ज्वेलरी और कपड़े लेकर जाता है। इसके बाद उसी दिन पर अंगूठी को भी साथ लेकर दूल्हे के परिवार वाले आते हैं और फिर दुल्हन और दूल्हा एक दूसरे को पहनते हैं। इस सगाई समारोह से पहले दूल्हा और दुल्हन वास्तविक विवाह समारोह से पहले कभी नहीं मिलते हैं, इसलिए यह हेजियापोट दोनों परिवारों के बुजुर्गों के बीच मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- शादी में जा रहे हैं तो बिल्कुल भी न करें ये गलतियां

मणिपुरी शादियां दुल्हन के घर होती हैं। इस शादी में समारोह की शुरुआत में ही दूल्हे और उसके परिवार के दुल्हन के घर पहुंचने और दुल्हन के परिवार की 3 बड़ी महिला सदस्यों द्वारा बधाई देने के साथ होती है फिर दूल्हे के परिवार को केले के पत्ते से ढकी एक थाली में पान और सुपारी से स्वागत किया जाता है। इसके बाद विवाह मंडप या बैठने की व्यवस्था एक तुलसी के पौधे के चारों ओर की जाती है और यहां तक कि पालन करने के समारोह भी तुलसी के पौधे के आसपास रखे जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- आखिर बांस से ही क्यों बनाते हैं शादी का मंडप, जानें ज्योतिष महत्व
इस रस्म में एक युवा लड़का समारोह के दिन सुबह ही दूल्हे को शादी के लिए आमंत्रित करने के लिए उसके घर जाता है। जबकि यह दूल्हे के घर में होता है, लीलेंगा दुल्हन के घर में एक साथ होता है। लीलेंगा में, दुल्हन खुद दो माला बुनती है और वह यह अपने और दूल्हे के लिए बनाती है, पुजारी की उपस्थिति में फिर दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के साथ शादी की अन्य रस्मों को पूरा करते हैं। इन रस्मों के अलावा भी शादी में कई रस्में होती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।