शाहरुख खान की दुल्हन बनी कटरीना कैफ का ये लुक हो रहा है वायरल

कटरीना कैफ शाहरुख खान के साथ डायरेक्टर आनन्द एल राय की फिल्म ज़ीरो में नज़र आएंगी। कटरीना ने सोशल मीडिया पर दुल्हन वाला अपना ये ट्रेडिशनल अवतार जब से फैंस के साथ शेयर किया है तब ये उनकी ये पिक्चर वायरल हो रही है।
आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो में शाहरुख खान के अलावा अभी तक सबके लुक को छिपाकर रखा गया था ये पहली बार है जब कटरीना कैफ ने अपना ये अवतार अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
बंगाली दुल्हन बनीं कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ट्रेडिशनल दुल्हन की तरह मेकअप और गहनों में नज़र आ रही हैं। इस फोटो में कटरीना ने माथे पर डिफ्रेंट स्टाइल से मांग टीका पहन रखा है। कानों में झुमके गले में सोने का हार पहने कटरीना कैफ नें मुट्ठी बंद करके मुंह पर रखकर अपनी ये फोटो फैंस के साथ शेयर की है।
कटरीना कैफ ने माथे पर उसी तरह से बिंदी लगायी है जैसे इंडियन रीति-रिवाज़ से होने वाली शादी में पुराने ज़माने में दुल्हन को लगाया जाता था। इस लुक में कटरीना कैफ का मेकअप भी काफी अलग तरह से किया गया है। इतना ही नहीं उनकी आइब्रो से लेकर आंखों में काजल तक लगाने का स्टाइल काफी अलग तरह का है।
दुल्हन के लिबास में तैयार कटरीना कैफ का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कटरीना की ये पहली ब्लैक एंड व्हाइट फोटो देखने के बाद अब उनके सब फैंस इस लुक को कलर में देखने की डिमांड कर रहे हैं।
Read more: शाहरुख ऐसे घूमते हैं अनुष्का और कैट के साथ मुंबई
कटरीना का ब्राइडल अवतार हुआ लीक
Image Courtesy: HerZindagi
वैसे इस तस्वीर से पहले भी दुल्हन के लिबास में सजी कटरीना कैफ की ये तस्वीर लीक हो चुकी हैं। ये तस्वीरें फिल्म ज़ीरो के सेट से थी जिसमें दुल्हन बनी कटरीना ने रेड एंड गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी इसके साथ में ट्रेडिशनल गहनों में सजी कटरीना कैफ साउथ इंडियन स्टाइल से दुल्हन की तरह तैयार हुई इन तस्वीरों में नज़र आ रही हैं।
Read more: ब्राइट्स टुडे के कवर पर ब्राइडल लुक में इसाबेल कैफ के साथ दिखी कैटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने अपना फिल्म ज़ीरो अवतार भले ही अपने फैंस के साथ पहली बार शेयर किया हो लेकिन पहले से ही लीक हुई उनकी इन तस्वीरों में फैंस उनका ये कलर अवतार भी पहले से ही देख चुके हैं।
कटरीना कैफ का ये नया अवतार उनके फैंस को क्रेज़ी कर रहा है और यही वजह है कि अब फिल्म ज़ीरो के रीलिज़ होने का कटरीना कैफ, शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के फैंस को और भी बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म ज़ीरो इस साल बॉक्स ऑफिस पर 21 दिसम्बर को रीलिज़ होगी लेकिन शाहरुख खान और कटरीना कैफ के बाद अब अनुष्का का लुक है जो फैंस देखना चाह रहे हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।