herzindagi
Anushka Sharma name included in forbes under  asia year  list main

फोर्ब्स '30 अंडर 30 एशिया' लिस्ट: पहले स्थान पर भारत, अनुष्का शर्मा भी लिस्ट में शामिल

अपने 65 युवाओं के साथ भारत ने चीन को पछाड़ते हुए फोर्ब्स की '30 अंडर 30 एशिया' लिस्ट में पहले स्थान पर जगह बनाई है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा भारत के युवाओं को शामिल किया गया है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-03-28, 13:40 IST

बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ का फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात मानी जाती है। ऐसे में किसी स्पोर्ट्स पर्सन और सामान्य नागरियों का इस लिस्ट में शामिल होना तो और भी अधिक सम्मान की बात है। हाल ही में फोर्ब्स ने अपनी '30 अंडर 30 एशिया' लिस्ट शेयर की है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ कई और भी भारतीयों के नाम को शामिल किया गया है। 

इस लिस्ट में 30 साल से कम उम्र के उन लोगों को शामिल किया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में कुछ अलग हटकर काम किया हो और अपने काम के फिल्ड में व एशिया को बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव ला रहें हो। 

पी. वी. सिंधु भी हुई शामिल 

इस लिस्ट में 29 साल की अनुष्का शर्मा और 22 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का नाम शामिल किया गया है। 

इस मैगजीन ने अनुष्का शर्मा को हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बताया है। अनुष्का ने बॉलीवुड में अपना करियर 2007 में रब ने बना दी जोड़ी फिल्म से शुरू किया था।  इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। जिसके बाद अनुष्का ने कई फिल्मों में काम भी किया और फिर अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया। जिसके तहत उन्होंने तीन फिल्में 'NH10', 'फिल्लौरी' और 'परी' प्रोड्यूज़ की। 

वहीं पी. वी. सिंधु पिछले दो साल से लगातार बैडमिंटन में कई सारे मेडल्स जीतकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। फिलहाल यह दुनिया के तीसरे नम्बर की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। इन्होंने बैडमिंटन में भारत को ओलंपिक मेडल भी जीताया है। 

भारत पहले नम्बर पर

इस लिस्ट में भारत अपने 65 युवाओं के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर चीन है। चीन के 59 युवाओं को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में एशिया-पसेफिक के 24 देशों को शामिल किया गया है। नॉर्थ कोरिया और अजरबैजान को लिस्ट में पहली बार जगह मिली है। लिस्ट में शामिल सभी युवाओं को ऑनलाइन वोटिंग के जरिए चुना गया था।

यह विडियो भी देखें

Anushka Sharma name included in forbes under  asia year  list in

किस देश के कितने युवा इस लिस्ट में

इस लिस्ट में पाकिस्तान के 7 युवाओं को जगह मिली है। यह अब तक की तीसरी लिस्ट है। इस लिस्ट में 300 लोगों को जगह दी गई है।

भारत - 65

चीन - 59

ऑस्ट्रेलिया - 35

साउथ कोरिया - 25

सिंगापुर - 21

जापान - 21

हांगकांग - 12

पाकिस्तान - 7

ये महिलाएं भी हुईं शामिल 

सुहानी जलोटा 

Anushka Sharma name included in forbes under  asia year  list in Suhani Jalota

सुहानी जलोटा अभी केवल 23 साल की हैं। इन्होंने अपना खुद का महिला फाउंडेशन बनाया है जो मासिक धर्म से जुड़े प्रो़डक्ट बनाने और यूज़ करने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करती हैं। इन्होंने अपने साथ अब तक कई महिलाओं को जोड़ लिया है। 

प्रिया प्रकाश

प्रिया हेल्थ से जुड़े सेक्टर में है। इनकी उम्र केवल 26 साल है और इन्होंने अपना खुद का 'हेल्थ सेट गो' नाम से प्रोग्राम शुरू किया है। यह स्कूली छात्रों के लिए स्वास्थ्य संबंधी काम करती हैं।

रिया शर्मा

Anushka Sharma name included in forbes under  asia year  list in Ria Sharma

रिया एसिड अटैक का शिकार हुई महिलाओं की जिंदगी बदलने का काम कर रही हैं। यह Make Love Not Scars की फाउंडर हैं और अब तक ये अपने rehabilitation centre के द्वारा 75 acid attack survivors की मदद कर चुकी हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।