Viral Videos: भारतीय गानों पर विदेशी लोगों का डांस देख उड़ जाएंगे होश

Viral Videos: भारतीय गानों को ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे वायरल वीडियोज दिखाने वाले हैं जिनमें भारतीय गानों पर विदेशी लोग थिरकते नजर आ रहे हैं।  

 
viral videos foreigners dancing on indian song

Viral Video of Foreigners Dancing on India Song: भारत के गाने पूरे विश्व में पसंद किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते हैं जिनमें भारतीय गानों पर विदेश की सड़कों पर लोग थिरकते नजर आते हैं। कोई शाहरुख का दिवाना है तो कोई पंजाबी गानों का। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही वीडियो लेकर आए हैं।

क्विक स्टाइल ग्रुप का हिंदुस्तानी अंदाज

क्विक स्टाइल एक नॉर्वेजियन हिप-हॉप ग्रुप है जो अपने डांस के लिए जाना जाता है। इस ग्रुप में एक से बढ़कर एक डांसर हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खूब वाहवाही लूटते हैं। इस वीडियो में क्विक स्टाइल ग्रुप ले गई, ले गई गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़ेंःलखनऊ की यह लड़की आखिर क्यों लगा रही हैं लोगों की साइकिल में फ्री बैक लाइट?

पाकिस्तानी लड़की का वायरल डांस

View this post on Instagram

A post shared by AYESHA (@oyee_ayesha)

लाहौर की रहने वाली आयशा ने शादी के दौरान डांस करने के लिए 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाना चुना। उनके डांस स्टेप्स लोगों को इतने पसंद आए कि कुछ ही समय में उनके ढेर सारे फैंस बन गए। इस वीडियो पर कई मिलियन व्यूज आए और लोगों ने भी गाने पर जमकर वीडियो बनाई।

अमेरीका में भी हिट है नाटू-नाटू

इन दिनों चारों तरफ नाटू-नाटू गाना पसंद किया जा रहा है। ऐसे में ना सिर्फ भारतीय लोग बल्कि विदेश में रहने वाले लोग भी इस गाने पर जमकर थिरक रहे हैं। अमेरिका की लड़की का पावरफुल डांस भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंःसोशल मीडिया पर वायरल हुए ये वीडियोज दिखाते हैं कि 'म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं'

चिकनी चमेली

View this post on Instagram

A post shared by Jika (@jikamanu)

कैटरीना कैफ के चिकनी चमेली गाने का केज भी पूरी दुनिया में है। इस वायरल वीडियो में देखिए विदेशी लड़का कैसे चिकनी चमेली गाने पर परफॉर्मेंस गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहा है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP