Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:49 AM IST

पैसों के साथ कभी ना करें ये गलती नहीं तो मां लक्ष्मी हो जाती हैं निराश

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पैसे गिनते वक्त इन बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखें।   
Updated:- 2022-10-13, 10:31 IST
image

हम सभी के लिए आज के समय में पैसों की अहमियत बहुत ज्यादा बढ़ गई है। यही कारण है कि हम मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ढेर सारी मेहनत करते हैं। विधि विधान से पूजा आदि करने के बावजूद भी बहुत से लोगों को पैसों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। 

दरअसल पैसों को गिनते वक्त थोड़ी भी भूल हमारी मुश्किलों में इजाफा कर सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। 

पैसे गिनते वक्त ना करें ये गलती 

आपने अक्सर लोगों को नोट गिनते वक्त पैसों पर थूक लगाते हुए देखा होगा लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। एक तरफ हम पैसों को मां लक्ष्मी के रूप में पूजते हैं और दूसरी तरफ थूक लगाते हैं जो कि अशुभ माना जाता है। 

आप नोट गिनते वक्त आप एक कटोरी में पानी रखकर उससे नोट गिला करके गिन सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी का अनादर भी नहीं होगा और आप आसानी से पैसे भी गिन लेंगे।

इसे भी पढ़ेंः Laxmi Photo Vastu: वास्तु के अनुसार रखें माता लक्ष्मी की तस्वीर, घर में होगी धन की वर्षा

money tips

पैसों को गिरने ना दें

अक्सर हम खुल्ले पैसों को घर के किसी भी हिस्से में रख देते हैं। इसी वजह से बहुत बार पैसे गिर भी जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में बेहतर यही रहेगा कि आप पैसों को किसी ऐसी जगह पर रखें जहां पैसे गिरने का डर ना हो। साथ ही अगर पैसे गिर गए हैं तो उन्हें उठाकर चुमे जरूर। 

पैसों से खेलने की भूल ना करें 

पैसों के साथ खेलने से भी लक्ष्मी जी निराश हो जाती है इसलिए आप कभी भी सिक्कों को उछालने की भूल ना करें। साथ ही अगर घर का कोई छोटा सदस्य भी ऐसा करता है तो उसे भी मना करें। 

घमंड ना करें 

एक प्रसिद्ध कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि कभी भी पैसों का घमंड नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि पैसा हाथ की मेल की तरह होता है जो घमंड करने से चला जाता है। 

जरूरतमंद की करें मदद 

जरूरतमंद लोगों की मदद करना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में जितना हो सके आप अपने पैसों से दूसरों की मदद करने की कोशिश करें। 

इसे भी पढ़ेंः माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना करें ये 3 उपाय, होगी धन की वर्षा

उम्मीद है आगे से पैसे गिनते वक्त कोई भी भूल नहीं करेंगे और ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। अगर आप मां लक्ष्मी से जुड़ा कोई और प्रश्न करना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: HerZindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।