लाड़की बहिन योजना: eKYC कैसे करें? स्टेप-बाई-स्टेप पूरी प्रक्रिया यहां देखें, नहीं तो रुक सकती है अगली किस्त

सरकार लोगों की सुविधा के लिए ना जानें कितनी योजनाएं बनाती है। ऐसा ही महाराष्ट्र सरकार ने भी किया। सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का विकास किया, जिससे लाभार्थियों को पैसा मिल सके, लेकिन इसका फायदा कई फर्जी लोगों ने भी उठाया। इसके तहत सरकार ने फैसला लिया कि अब सभी को ई-केवाईसी प्रक्रिया करवानी पड़ेगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 2 महीने का समय तय किया गया है। इसके अलावा लाभार्थियों के अलावा यह प्रक्रिया पति या पिता के लिए भी जरूरी है यानी पति और पिता को भी ईकेवाईसी जरूर करवानी है। यह सब परिवार की इनकम को जुटाने के लिए किया गया है।
यदि महिला शादीशुदा है तो लाभार्थियों को पति की केवाईसी करवानी है और यदि अविवाहित है तो पिता की केवाईसी जरूर करवानी है। हालांकि, कई लाभार्थी ने शिकायत भी की है कि ऑनलाइन ई-केवाईसी के दौरान ओटीपी न आने की वजह से प्रक्रिया बीच में ही रह गई है। बता दें कि राज्य सरकार ने लाडकी योजना के तहत फर्जी लाभार्थियों का पता लगाने के लिए इस अभियान को चलाया है। ऐसे में नया नियम लागू हुआ है। इसके बारे में पता होना जरूरी है।
क्या है नया नियम?
बता दें, इस नियम के चलते लाभार्थी महिलाओं की आय पिता या पति की आय के साथ 2.5 लाख रुपए से ज्यादा है तो मवे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकतीं। इसकी मुख्य शर्त यह है कि पूरे परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें -अपने फोन में ये 3 ऐप परमिशन आज ही बंद करें, नहीं तो आपका प्राइवेट डेटा हो जाएगा लीक
लाड़की बहिन योजना में ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
सबसे पहले आप मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना की ईृकेवाईसी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
अब वहां पर आपको होम पेज दिखेगा, जिस पर ई-केवाईसी बैनर दर्शाया जाएगा, उस पर आपको क्लिक करना है और ईकेवाईसी फॉर्म को फिल करना है।
इसमें आपको अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करना है।
आधार ऑथेंटिकेशन के लिए सहमति देनी है। साथ ही आपको एक ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करना है।
यह ओटीपी आपको आधार से लिंक नंबर पर ही मिलेगा।
अब आप इस ओटीपी को टाइप करके सबमिट कर सकते हैं।
फिर सिस्टम यह जांच करेगा कि पूरी केवाईसी अच्छे से हुई है या नहीं।
अगर केवाईसी पहले पूरी हो चुकी है तो आपके पास मैसेज आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें -क्या है RBI का 'सचेत पोर्टल'? जानें इस प्लेटफॉर्म पर कैसे और किस तरह की शिकायतें होंगी दर्ज
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।