gestures of treating guests around the world

हाथ जोड़कर नहीं, इन देशों में बेहद अलग तरीके से किया जाता है मेहमान का स्वागत

भारत में घर में मेहमान आने पर हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया जाता है। लेकिन दुनियाभर में मेहमानों को अभिवादन करने के कई अजीबो-गरीब तरीके हैं। जानिए इनके बारे में।
Editorial
Updated:- 2022-08-13, 14:00 IST

अगर कोई आपसे यह पूछे कि घर आने वाले मेहमान का स्वागत किस तरह किया जाता है, तो शायद आपको यह सवाल बेहद ही बेतुका और अजीब सा लगे। यकीनन घर आने वाले मेहमानों को नमस्ते कहकर या फिर पैर छूकर ही अभिवादन किया जाता है। इसके बाद पानी व चाय आदि देने की परंपरा है। लेकिन हर जगह ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। अभिवादन का यह तरीका मुख्य रूप से भारत में ही प्रचलित है।

जबकि दुनिया भर के विभिन्न देशों में अभिवादन का अपना ही तरीका है। दुनियाभर की संस्कृतियों का अपने मेहमानों के साथ बातचीत करने का एक अलग तरीका है। इतना ही नहीं, कुछ देशों में स्वागत करने या फिर दूसरों से मिलने का तरीका इतना अजीब है, जिसे जानकर शायद आपको विश्वास ही ना हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दुनियाभर के अलग-अलग देशों में दूसरों से मिलने के कुछ अजीबो-गरीब तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानकर आपको भी हैरत जरूर होगी-

तिब्बत

tibbat

तिब्बत में अतिथियों का स्वागत एक बेहद ही अलग अंदाज में किया जाता है। दरअसल, जब तिब्बत में किसी के घर कोई मेहमान आता है तो मेजबान अपनी जीभ बाहर निकालकर उसका स्वागत करता है। यह एक ऐसी प्रथा है, जो तिब्बत में ही प्रचलित है और इसके पीछे एक मुख्य कारण भी है। दरअसल, इस देश में बहुत से लोग पुनर्जन्म को मानते हैं।

यह प्रथा बहुत लंबे समय से चली आ रही है। प्राचीन समय में भिक्षु मेहमान का स्वागत जीभ बाहर निकालकर करते थे। ऐसा करने के पीछे की वजह यह थी कि वह अपनी जीभ के रंग को सामने वाले व्यक्ति को दिखाते थे और यह बताते थे कि उनकी जीभ का रंग काला नहीं है। इस तरह वह राजा लंगडरमा का पुनर्जन्म नहीं है और उनका उसे कोई संबंध नहीं है। बाद में, मेहमानों के स्वागत की यही प्रथा प्रचलित हो गई और आज भी तिब्बत में लोग इस प्रथा को मानते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-हाथ जोड़कर नमस्‍ते करने से आपको मिलते हैं ये 7 फायदे

रूस

रूस में लोग अक्सर अपने घर में आने वाले मेहमानों को उनके सम्मान में एक बेवरेज और एक टोस्ट(ऐसे बनाएं हैदराबादी टोस्ट) सम्मान के रूप में परोसते हैं। कभी-कभी मेहमानों को ब्रेड व नमक भी सर्व किया जाता है। आपको यह कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन प्राचीन रूस में, ये खाद्य पदार्थ समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक थे। ऐसे में मेहमानों को इन फूड आइटम्स को ऑॅफर करके, रूसी मेजबान उनके अच्छे होने की कामना कर रहे हैं।

केन्या

kenya

केन्या में गेस्ट को वेलकम करने का तरीका बेहद ही एडवेंचर्स होता है। दरअसल, केन्या में लोग डांस के साथ आपका वेलकम करेंगे। इसे अदमू, जंपिंग डांस कहा जाता है। वेलकम का यह तरीका एक कहानी कहने से शुरू होता है और डांसर द्वारा सर्कल में जंप करने पर खत्म होता है।

जिसमें हर कोई सबसे ऊंची छलांग लगाने की कोशिश करता है। इस नृत्य के माध्यम से वह अपने विजिटर को दिखाना चाहते हैं कि वे मजबूत और बहादुर हैं। नृत्य के बाद, विजिटर को गाय के दूध(गाय और भैंस के दूध में अंतर जानें) और ब्लड के मिश्रण का एक कप सर्व किया जाता है।

ग्रीनलैंड

ग्रीनलैंड में आने वाले मेहमानों का स्वागत करने का अंदाज भी बेहद निराला है। यहां पर रहने वाले लोग आने वाले मेहमान के साथ अपनी नाक को हल्का सा रगड़ते हैं। वेलकम करने के इस तरीके को कुनिक कहा जाता है। इसे अलावा, कुछ लोग नाक रगड़ने के साथ-साथ अपने मेहमान के बाल और गाल को सूंघते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Expert Tips: घर में इन चीजों का आगमन देता है शुभ संकेत, धन धान्य से भर जाएगा घर


तो आपको किस देश में मेहमानों से मिलने का तरीका सबसे अधिक अजीबो-गरीब लगा? हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik, pemburytours

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।