tibetan flags for positivity main

गिफ्ट में तिब्बती प्रार्थना झंडे मिलना होता है शुभ, इससे जुड़ी दिलचस्प बातें जानिए

अक्सर गाड़ियों और घरों में तिब्बती प्रार्थना झंडे लगे नजर आ जाते हैं। इन झंडों से जुड़ी ये दिलचस्प बातें जानिए
Editorial
Updated:- 2020-06-07, 14:30 IST

रंग-बिरंगे तिब्बती झंडे अक्सर ही लोगों के घरों, बाइक या कार में लगे नजर आ जाते हैं। कुछ लोग इन्हें अपने ऑफिस में भी सजा लेते हैं। ये झंडे देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं, लेकिन ये सिर्फ सजावट की वस्तु नहीं है। इन तिब्बती झंड़ों के रंग, इन पर लिखे संदेश का एक गहरा मतलब है। दरअसल ये प्रार्थना के झंडे हैं। ये झंडे हवा जब लहराते हुए नजर आते हैं तो एक तरह से ये हमारे संदेशों को प्रसारित कर रहे होते हैं। युद्ध के समय में तिब्बती लोगों की सुरक्षा के लिए इनका इस्तेमाल हुआ करता था। बाद में इन पर शांति संदेश लिखे जाने लगे। ऐसा ही एक झंडा जब मेरे दोस्त ने मुझे दिया तो यह मुझे बहुत स्पेशल लगा। पॉजिटिविटी का अहसास कराने वाले इन झंडों का विशेष धार्मिक महत्‍व है। इन Tibetan Prayer Flags से जुड़ी कई ऐसी बाते हैं, जो आपको रोचक लगेंगी। 

क्या कहते हैं इन झंडों के रंग

tibetan prayer flag facts you show know

तिब्बती प्रार्थना झंडों में नजर आने वाले हर रंग का एक खास मतलब है। मसलन लाल, हरे, सफेद, पीले और नीले रंग के झंडे प्रतीक हैं। जहां हरा रंग पानी की ओर संकेत करता है, वहीं लाल रंग आग की तरफ इशारा करता है। इसी तरह सफेद और नीले रंग हवा के प्रतीक हैं। जबकि पीला रंग हमारी धरती का प्रतीक है। साथ ही ये झंडे पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण-चारों दिशाओं का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। इन झंडों को देखते हुए भीतर से सुकून का अहसास होता है।

इसे जरूर पढ़ें: ये 11 फिल्में आपको करवाएंगी भारत दर्शन, लद्दाख से लेकर मुन्नार तक दिखेंगे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन

हवा में उड़ना है शुभता का प्रतीक

tibetan prayer flags are for good luck

ये झंडे जब घरों के बाहर लगाए जाते हैं और जब ये हवा के साथ लहरा रहे होते हैं, तभी सही मायने में ये अपना मकसद पूरा कर रहे होते हैं। इन झंडों का हवा में उड़ना शुभता का प्रतीक है। यह इस बात की ओर संकेत करता है कि हमारी प्रार्थना हमारे आराध्य देव तक पहुंच रही है। Tibetan monastery पर नजर आने वाले इन झंडों पर 'ओम मनी पदमे हम' छपा होता है। यह बौद्ध मंत्र है, जिसका उदय तिब्बत से हुआ है। बौद्ध धर्म में मान्यता है कि इस मंत्र  का उच्चारण करने से हमारे भीतर करुणा, नैतिकता, धैर्य, परिश्रम, त्याग और ज्ञान पाने की भावना बलबती होती है, क्योंकि यह इन्हीं का एक मिला-जुला संगम है। माना जाता है कि इन मंत्रों के उच्चारण से हमारे भीतर की नेगेटिविटीज जैसे कि ईर्ष्या, लालच, अज्ञानता और आक्रामकता समाप्त हो जाते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: ये हैं दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत रेल रूट, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक इनपर हुई है कई फिल्मों की शूटिंग

तिब्बती झंडे ईश्वर तक पहुंचाते हैं प्रार्थना

tibetan prayer flags facts

माना जाता है कि ये झंडे घर की छतों से भी ऊपर लगाने चाहिए, ताकि ये बिना किसी रुकावट के हवा में लहराते रहें। ऐसा अवधारणा है कि इनके हवा में लहराने से आध्यात्मिक तरंग निकलतीं है, जो हवा के माध्यम से हमारी प्रार्थनाओं को ईश्वर तक पहुंचाती हैं। वहीं जमीन पर इन झंडों का छूना अच्छा नहीं माना जाता। एक तरह से यह इन झंडों के अपमान के तौर पर देखा जाता है। अगर ये प्रार्थना झंडे अपने प्रियजनों से उपहार में मिलें तो इनके साथ घर में गुड लक भी आता है। अगर आपका कोई जानने वाला लेह-लद्दाख की यात्रा पर हो तो आप उनके जरिए ये झंडे मंगा सकते हैं।

 

 

फैमिली के साथ झंडे लगाने पर मिलती है पॉजिटिविटी

tibetan prayer flags lesser known facts

तिब्‍बती प्रार्थना झंडे दो तरह के होते हैं। Horizontal झंडों को Lung Dar और Vertical झंडों को Dar Cho कहा जाता है। जब इन झंडों का रंग हल्का पड़ने लगता है, तो इसे भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यही लगाया जाता है कि झंडे ईश्वर तक प्रार्थना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। चाइनीज न्यू इयर पर इन्हें लगाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। अगर इन झंडों को लगाते हुए फैमिली और अपने प्रियजन भी साथ हों तो उन पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ता है।

 

 

तिब्बती प्रार्थना झंडों से जुड़ी ये बातें अगर आपको रोचक लगीं तो इन्हें जरूर शेयर करें। ट्रेवल से जुड़े इंट्रस्टिंग फैक्ट्स जानने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।