ज़िप टाई जिसे केबल टाई भी कहा जाता है, साइज में छोटी होती हैं। अक्सर कॉर्ड को बांधने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। कई तरह की इंडस्ट्री में इसका इस्तेमाल करना आम है। लेकिन प्लास्टिक से बनी यह छोटी सी चीज आपके घर के भीतर भी बेहद काम आ सकती है।
जी हां, ज़िप टाई का साइज भले ही बेहद छोटा हो, लेकिन यह बड़े ही काम की चीज है। आप अपनी डेली रूटीन की कई प्रॉब्लम्स को इसकी मदद से बेहद आसानी से सॉल्व कर सकती हैं। इनका इस्तेमाल करना इसलिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह मार्केट में काफी कम दाम में मिल जाती हैं तो आप कई चीजों पर पैसे खर्च करने से आसानी से बच जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको प्लास्टिक की इन सस्ती छोटी स्ट्रिप्स को इस्तेमाल करने के कुछ अमेजिंग आइडियाज के बारे में बता रहे हैं-
जिप टाई से बनाएं की-रिंग
छोटी-छोटी चाबियों को संभालना एक टफ टास्क होता है। लेकिन अगर आपके पास जिप टाई है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, जिप टाई एक बेहतरीन की-रिंग के रूप में काम कर सकती है। आप इसमें अपनी अतिरिक्त चाबियों को आसानी से रख सकती हैं और उन्हें आसानी से हैंग कर सकती हैं।
पेपर्स को करें बाइंड
अगर आपके पास फाइल नहीं है या फिर आप अलग से फाइल खरीदने में पैसे खर्च करना नहीं चाहती हैं तो ऐसे में आप जिप टाई को बतौर बाइंडर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको बस इतना करना है कि आप सभी के दोनों कॉर्नर पर छेद करें। अब इन पेपर्स को जिप टाई की मदद से फिक्स करें। इस तरह आप एक साथ कई पेपर्स को आसानी से आर्गेनाइज करके रख सकती हैं।
केबल्स को करें आर्गेनाइज
घर में रहते हुए सबसे बड़ा टास्क होता है डिफरेंट केबल्स को आर्गेनाइज तरीके से रखना। फोन की चार्जिंग केबल्स से लेकर अन्य कई तरह की कॉर्ड इधर-उधर फैली रहती हैं। जिसके कारण आपका घर व वर्क एरिया फैला हुआ नजर आता है। इस समस्या के समाधान के रूप में आप जिप टाई को यूज करें। आप केबल्स को मोड़कर उसमें जिप टाई को लगा सकते हैं। इससे आपकी केबल्स स्पेस भी कम लेंगी और अधिक आर्गेनाइज भी लगेंगी।
इसे ज़रूर पढ़ें- जानिए जिप लॉक बैग का इस्तेमाल करने के कुछ अमेजिंग आईडियाज
हुक की तरह करें इस्तेमाल
यह एक ऐसा हैक है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक के काम आ सकता है। कभी-कभी बच्चों स्कूल बैग या आपके ऑफिस बैग की चेन में से हुक या कुंडा निकलकर खो जाता है। जिसके कारण चेन को खोलना व बंद करना काफी कठिन होता है। ऐसे में आप नया हुक खरीदने के स्थान पर जिप टाई को उस होल में से निकालकर फिक्स करें। अब आप बेहद आसानी से चेन का इस्तेमाल कर पाएंगी।
इसे ज़रूर पढ़ें- खराब हो चुके ईयरफोन को फेंकने की नहीं है जरूरत, बस ऐसे करें इसे इस्तेमाल
बनाएं बबल्स वैंड
अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो जिप टाई को इस तरह से इस्तेमाल करना उन्हें बेहद ही पसंद आएगा। आपको बस इतना करना है कि आप एक लार्ज साइज जिप टाई लें और उसकी मदद से एक स्मॉल लूप बनाएं। अब यह एक बबल्स वैंड के रूप में काम करेगा। आप घर पर ही बबल सॉल्यूशन बनाएं। इस तरह बच्चा बिना किसी परेशानी के खेलेगा। आप इस तरह कई बबल्स वैंड बना सकती हैं और अपने बच्चे के साथ-साथ उसे दोस्तों को भी खुश कर सकती हैं।
तो अब आपने ज़िप टाई को किस-किस तरह इस्तेमाल किया? अपना अनुभव हमारे साथ फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य शेयर कीजिएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- freepik, amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों