Tulsi Mata Vivah Shringar Vidhi: तुलसी विवाह के दिन कैसे करें मां का श्रृंगार, जानें विधि और सामग्री सहित जानकारी

हिंदू धर्म में तुलसी विवाह को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन माता तुलसी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के विवाह में कोई परेशानी आ रही है, तो तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और शालीग्राम की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे उत्तम परिणाम मिलते हैं। पंचांग के अनुसार द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह की जाती है। इस दिन मां तुलसी का कन्यादान करने भी भाग्यशाली माना जाता है। अब ऐसे में तुलसी विवाह के दिन माता का श्रृंगार किस विधि से करें और सामग्री क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मां तुलसी का श्रृंगार करने के लिए सामग्री क्या है?

तुलसी विवाह के समय तुलसी जी का श्रृंगार विशेष रूप से किया जाता है। इस दिन तुलसी जी को दुल्हन की तरह सजाया जाता है।
- सिंदूर
- लाल चुनरी
- लाल साड़ी
- कमरबंद
- बिंदी
- चूड़ी
- मांग टीका
- हार
- मंगलसूत्र
- मेंहदी
- झूमके
- हार
- फूलों की माला
- मौली
इसे जरूर पढ़ें - Tulsi Vivah 2024: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तुलसी विवाह के दिन क्या करें और क्या न करें?
मां तुलसी का श्रृंगार किस विधि से करें?
- अगर आप तुलसी विवाह कराने जा रहे हैं, तो माता का श्रृंगार करने से पहले सूखे और काले पत्तों को छांट लें। तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पत्तों को तोड़ने की मनाही होती है।
- उसके बाद विवाह के दिन माता तुलसी को स्नान कराएं।
- माता तुलसी को स्नान करना के बाद माता को साड़ी पहनाएं। आप चुनरी से भी साड़ी बनाकर पहना सकते हैं।
- माता तुलसी को लाल चुनरी ओढ़ाएं।
- विवाह के दिन माता तुलसी को दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार से सजाएं। इसके लिए आप टहनियों को लाल चूड़ियां पहना सकती हैं।
- आप मोगरे के फूल माता तुलसी को लगाएं।
- माता तुलसी को कमरबंद, बिंदी, बिछिया और सिंदूर चढ़ाएं।
- माता तुलसी को फूलों की माला चढ़ाएं। आप चाहें, तो फूलों की माला से भी उनकी श्रृंगार कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Tulsi Vivah Muhurat 2024: 12 या 13 नवंबर, कब है तुलसी विवाह? जानें पूजा का समय और शालिग्राम से तुलसी के विवाह का मुहूर्त
माता तुलसी का श्रृंगार करने का महत्व क्या है?

तुलसी को माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। इसलिए तुलसी विवाह के दिन माता का श्रृंगार करने से व्यक्ति का दांपत्य जीवन सुखमय रहता है और अविवाहित जातकों को मनचाहे वर की भी प्राप्ति होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
- माता तुलसी के श्रृंगार में लगने वाली जरूरी चीजें क्या-क्या हैं?
- माता तुलसी के विवाह के लिए 16 श्रृंगार की आवश्यकता होती है। इसमें सिंदूर, लाल चुनरी, लाल साड़ी, कमरबंद, बिंदू, चूड़ी, मांग टीका, हार, मंगलसूत्र, मेंहदी आदि शामिल है।
- तुलसी माता के श्रृंगार की सबसे ज्यादा जरूरी चीज?
- इसमें सिंदूर सबसे ज्यादा अहम होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।