
हिंदू धर्म में कई तीज-त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना एक अलग महत्व है। हर माह कई बड़े-छोटे पर्व आते हैं और नवंबर में भी कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। इन्हीं में एक है तुलसी विवाह। हर साल यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के दिन जब भगवान विष्णु 4 महीने बाद निद्रा से जागते हैं, तब सभी शुभ काम शुरू होते हैं और सबसे पहला पर्व तुलसी विवाह का आता है।
इस बात यह त्योहार 2 नवंबर को मनाया जाएगा या फिर 3 नवंबर को, इसे लेकर लोगों में जिज्ञासा है। इसलिए हमने मध्यप्रदेश, उज्जैन निवासी पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से बात की। वह कहते हैं, "भगवान विष्णु जैसे ही योग निद्रा से जागते हैं, अच्छे काम शुरू हो जाते हैं। शुरुआत होती है तुलसी विवाह से। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के शालिग्राम स्वरूप का विवाह देवी लक्ष्मी के तुलसी स्वरूप से होता है।"
हिंदी पंचांग के हिसाब से इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि की 2 नवंबर की सुबह 7:31 बजे से शुरू होकर 3 नवंबर सुबह 5:07 तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि 2 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन आप अपने घरों में तुलसी जी के विवाह का आयोजन कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Tulsi Mata Vivah Shringar Vidhi: तुलसी विवाह के दिन कैसे करें मां का श्रृंगार, जानें विधि और सामग्री सहित जानकारी

वैसे तो तुलसी विवाह वाले पूरे दिन ही आप पूजा कर सकती हैं, मगर तुलसी का विवाह कराने के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त होता है। 2 नवंबर को 11 बजकर 47 मिनट से अभिजीत मुहूर्त शुरू होगा और 12 बजकर 55 मिनट पर खत्म होगा। इस अवधि में आप तुलसी और शालिग्राम का विवाह करा सकती हैं।
तुलसी विवाह का महत्व इसलिए अधिक है क्योंकि इस दिन को विवाह के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। आपको पूरे वर्ष विवाह के लिए शुभ दिन और शुभ मुहूर्त की तलाश रही हो, मगर तुलसी विवाह के दिन कोई भी विवाह कर सकता है और पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहता है। इस दिन कई लोग कन्यादान की विधि भी करते हैं और गरीब कन्याओं का विवाह कराते हैं। वहीं कुछ नवविवाहित जोड़े इस दिन दोबारा अपने साथी से विवाह करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह त्योहार आपके घर में सुख और समृद्धि के साथ-साथ रिश्तों में सकारात्मक सोच और मजबूती भी लेकर आता है।
इसे जरूर पढ़ें- Tulsi Vivah Rangoli Design 2024: ढोल-नगाड़े और कृष्ण बांसुरी से सजी आंगन में बनाएं तुलसी विवाह की ये खास रंगोली, देखते ही मन मोह लेंगी ये डिजाइन
तुलसी विवाह के पावन त्योहार पर आपके घर भी खुशियां आएं, ऐसी हमारी कामना है। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।