Tulsi Vivah Muhurat 2024: आज इस योग में करें तुलसी विवाह, जानें पूजा का समय और शालिग्राम से तुलसी के विवाह का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है और हर शुभ काम में तुलसी के पत्तों को शामिल किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी के दिन तुलसी विवाह का त्योहार मनाया जाता है। जी हां, पुराणों के मुताबिक, तुलसी विवाह का खास महत्व है। इस दिन माता तुलसी का भगवान विष्णु के शालिग्राम अवतार के साथ विवाह किया जाता है। यही वजह है कि इस दिन लोग माता तुलसी का श्रृंगार और पूजा करते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि तुलसी विवाह के दिन न सिर्फ तुलसी माता की पूजा करनी चाहिए बल्कि पूजा के बाद उन्हें सिंदूर, केसर, चुनरी आदि भी चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता की पूजा करने से सुख-समृद्धि घर आती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब है तुलसी विवाह, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व।
तुलसी विवाह 2024 कब है?
कार्तिक माह की द्वादशी तिथि का आरंभ 12 नवंबर, दिन मंगलवार को शाम 4 बजकर 4 मिनट से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 13 नवंबर, दिन बुधवार को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, तुलसी विवाह 13 नवंबर को मनाया जाएगा।
हालांकि 12 नवंबर यानी कि देव उठनी एकादशी के दिन भी तुलसी विवाह का मुहूर्त बन रहा है लेकिन द्वादशी तिथि के दिन विवाह का घर में आयोजन कर शालिग्राम का तुलसी से विवाह कराना ज्यादा शुभ होगा और पूजा का फल भी द्वादशी तिथि की आराधना से मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah Bhog 2024: तुलसी विवाह पर माता तुलसी को क्या भोग लगाएं?
तुलसी विवाह 2024 शुभ मुहूर्त
| शुभ तिथि | शुभ योग | शुभ मुहूर्त |
| 12 नवंबर | तुलसी विवाह योग | शाम 5 बजकर 29 मिनट से शाम 7 बजकर 53 मिनट तक |
| 13 नवंबर | शुभ-उत्तम मुहूर्त | सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक |
| 13 नवंबर | अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त | सुबह 8 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 26 मिनट |
| 13 नवंबर | लाभ-उन्नति मुहूर्त | सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक |
| 13 नवंबर | अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त | सुबह 8 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 26 मिनट तक |
| 13 नवंबर | सर्वार्थ सिद्धि योग | सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक |
| 14 नवंबर | समापन | सुबह 5 बजकर 40 मिनटतक |
यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह पर तुलसी में चढ़ाएं ये चीजें, धन में होगी वृद्धि
तुलसी विवाह 2024 महत्व
तुलसी विवाह के दिन भगवान शालिग्राम और तुलसी माता की पूजा करने और उनका घर में विवाह कराने से वैवाहिक जीवन का दुख दूर होता है। वैवाहिक जीवन में पसरा क्लेश खत्म होता है और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली का आगमन होता है।
तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता और भगवान शालिग्राम की पूजा करने से लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। घर में अगर ग्रह दोष या वास्तु दोष के कारण समस्याएं आ रही हैं या फिर घर की उन्नति में बाधा उत्पन्न हो रही है तो वह सब दूर हो जाती हैं और सफलता मिलती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर इस साल कब मनाया जाएगा तुलसी विवाह और क्या है इस दिन पूजा का समय एवं शालिग्राम तुलसी के विवाह का मुहूर्त। साथ ही, जानेंगे कि घर में तुलसी विवाह का आयोजन करने का क्या महत्व है और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi hindi
- तुलसी विवाह के दिन तुलसी में क्या चढ़ाए ?
- तुलसी विवाह के दिन तुलसी में सिंदूर, कलावा और चुनरी चढ़ानी चाहिए।
- तुलसी विवाह पर क्या दान करना चाहिए?
- तुलसी विवाह के दिन दीप दान, सुहाग की सामग्री का दान करना चाहिए।
- तुलसी विवाह कैसे कराया जाता है?
- तुलसी विवाह के लिए फल, फूल, धूप-दीप और पूजा की सभी सामग्री माता तुलसी और शालिग्रामजी को अर्पित करें। ध्यान रहे कि तुलसी विवाह की पूजा पति-पत्नी ही करें। पूजा में पुरुष शालिग्रामजी को गोद में उठा लें और महिलाएं माता तुलसी को गोद में लें। फिर 7 बार तुलसी की परिक्रमा करें।
- तुलसी विवाह पर क्या प्रसाद चढ़ाएं?
- तुलसी विवाह पर आटे का हलवा, पंचामृत, कच्चा दूध, पंजीरी और घर पर बनी मिठाई का भोग लगाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।