पैसे बचाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त जरूर अपनाएं ये ट्रिक

क्या आपको पता है कि आप ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त बहुत आसानी से पैसे बचा सकते हैं। इस आर्टिकल में जानिए कैसे।    
Updated:- 2022-09-16, 19:03 IST
image

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग ट्रेंड में है। घर बैठे-बैठे आसानी से कपड़े मंगाने की सुविधा को लोग बहुत पसंद करते हैं। यही कारण है कि दीवाली के आसपास के समय ऑनलाइन शॉपिंग की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। 

इन दिनों त्योहारों का मौसम चल रहा है। ऐसे में आप भी ऑनलाइन शॉपिंग का प्लान बना रहे होंगे। इसी लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी ट्रिक जिसकी मदद से आप कम पैसे खर्च करके भी सामान मंगवा सकते हैं। 

ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त ऐसे बचाएं पैसे 

money saving hacks while doing shopping

    • ऑनलाइन शॉपिंग मिलने वाले सामान की कीमत समय-समय पर कम ज्यादा होती रहती है। ऐसे में ऑनलाइन प्राइस हिस्ट्री नाम की वेबसाइट पर जाकर किसी भी सामान की कीमत को ट्रेक कर सकते हैं।
    • आपको बस प्राइस हिस्ट्री नाम की वेबसाइट पर जाकर सामान के पिछले महीनों के प्राइस को देखना है। इससे आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। अगर आपको लगे कि किसी सामान की महीनों पहले भी यही कीमत थी तो आप खरीद लें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Md Kashif Ali (@techfireco)

इसे भी पढ़ेंः  ऑनलाइन फ्रिज खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें

  • वहीं अगर आपको पिछले महीनों में उस सामान की कीमत कम और अब ज्यादा दिख रही है तो आप उसे खरीदने के प्लान को ड्रॉप कर सकते हैं। यह किसी भी सामान को कम से कम खर्च में खरीदने का सबसे अच्छा तरीका है। 

सेल के दौरान करे शॉपिंग 

ऑनलाइन शॉपिंग करने का सबसे अच्छा समय त्योहारों का रहता है। इस दौरान अलग-अलग शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर बहुत कम कीमत पर सामान बेचा जाता है। साथ ही बढ़िया-बढ़िया ऑफर भी चलाए जाते हैं। (देहरादून के सबसे बड़े शॉपिंग हब पल्टन बाजार में मिलेगा सब)

इसे भी पढ़ेंः 1000 रुपए से कम में भी खरीद सकते हैं ये फोन

जरूर करें ये काम

आज ऑनलाइन शॉपिंग के ढेर सारे प्लेफॉर्म है। ऐसे में आप किसी भी प्लेटफॉर्म पर कुछ खरीदने से पहले उसकी कीमत को दूसरे प्लेटफार्म पर जरूर देखें। बहुत बार कुछ प्लेफॉर्म तरह-तरह के प्रोडक्ट पर ऑफर दे रहे होते हैं। 

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त पैसे बचा सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा कुछ और जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।