Shopping : देहरादून के सबसे बड़े शॉपिंग हब पल्टन बाजार में मिलेगा सब, आप भी जानें

(Things To Buy From Dehradun Paltan Bazar) महिलाओं को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है। इसके लिए वे तरह-तरह की मार्केट्स को एक्स्प्लोर करती हैं।
लगभग सभी महिलाएं ट्रेंडी और लेटेस्ट डिजाइन की चीजें खरीदना ही पसंद करती हैं।
लोकल तो लोकल लेकिन अगर महिलाएं बाहर कहीं घूमने के लिए भी जाएं, तो भी वे ढेर सारी शॉपिंग करती दिखाई देती हैं।
बात अगर देहरादून करें, तो सबसे पहले पलटन बाजार का नाम ही ध्यान में आने लगता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि पलटन बाजार को देहरादून का मुख्य शॉपिंग हब कहा जाता है।
आइए जानते हैं क्या है इस बाजार की खासियत, मार्केट का समय और कैसे पहुंचे यहां।
मार्केट की खासियत (Paltan Bazar Famous For)

- देहरादून की इस मार्केट में आपको कपड़ों से लेकर जूतों तक की लेटेस्ट और ट्रेंडी चीजें देखने को मिलेंगी।
- यहां मौजूद सभी चीजों का दाम बाकी की मार्केट्स से बेहद कम होता है।
- इसलिए इसे देहरादून की सबसे सस्ती मार्केट के नाम से भी जाना जाता है।
- इस मार्केट में कई छोटी-छोटी मार्केट्स और भी मौजूद हैं।
- यहां मौजूद रामा मार्केट में आपको नए से नए डिजाइन वाले लहंगे से लेकर साड़ियों तक सभी चीजें देखने को मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Mumbai Market : दिल्ली का सरोजनी नगर माना जाता है मुंबई की इस मार्केट को, मिलती हैं सबसे सस्ती चीजें
- इसके आलावा अगर आप अपनी ड्रेस खुद से कस्टमाइज करवाना चाहती हैं, तो आप यहां मौजूद घुसी गली में स्थित टेलर्स की मदद भी ले सकती हैं।
- ऐसा इसलिए क्योंकि घुसी गली को टेलर्स के अड्डे के नाम से भी जाना जाता है।
- यहां आप थोड़ी बहुत बारगेनिंग भी कर सकती हैं।
- इस मार्केट में फुटवियर के लिए भी एक अलग मार्केट मौजूद है।
- जहां आपको एक से बढ़कर डिजाइन वाले तरह-तरह के फुटवियर की वैरायटी देखने को मिलेगी।
कैसे पहुंचे यहां (How To Reach Paltan Bazar)

- यह मार्केट हर समय बेहद भीड़-भाड़ से भरी हुई रहती है।
- इसलिए आप कोशिश करें कि यहां आने के लिए आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें।
- यहां पहुंचने के लिए आप विक्रम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Rajasthani Chura : अपनी शादी के लिए ट्राई कर सकती हैं राजस्थानी चूड़े के ये डिजाइंस, दिखेंगी लाजवाब
मार्केट का समय (Paltan Bazar Timings)

- रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर घंटा-घर के पास स्थित ये मार्केट बेहद भीड़-भाड़ भरी रहती है।
- साथ ही रेलवे स्टेशन के पास होने से आपको यहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट शॉपिंग करते ही दिखाई देंगे।
- जिसके कारण पलटन बाजार सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुला रहता है।
अगर आपको हमारी बताई गई ये देहरादून की मार्केट पसंद आई हो तो आप यहां जाकर शॉपिंग का मजा ले सकती हैं।
साथ ही अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।