herzindagi
best homemade toys ideas with waste

Summer Vacation में घर में पड़ी खराब चीजों से बनाएं बच्चों के लिए खिलौने, बिना खर्चे के चल जाएगा काम

आपके बच्चों के पास खिलौने नहीं है या आप बजट कम होने की वजह से उन्हें नए खिलौने नहीं दिला पा रही हैं, तो परेशान न हो। क्योंकि अब आप घर पर ही अपने हाथों से उनके लिए खिलौने तैयार कर सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-06-12, 13:12 IST

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे आपसे फोन और टीवी देखने की जिद करेंगे, क्योंकि इतनी तपती गर्मी में आप उन्हें बाहर नहीं ले जा सकते। देश के कई हिस्सों में तापमान इस समय 45 से 50 डिग्री तक चल रहा है। ऐसे में बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाना ठीक नहीं।

माता-पिता बच्चों को घर में बिजी रखने के लिए भी क्या करें? क्योंकि हर दिन बच्चों को खेलने के लिए नए खिलौने चाहिए होते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप घर में पड़ी खराब चीजों से बच्चों के लिए ढेर सारे खिलौने तैयार कर सकती हैं। इसे देखकर बच्चे भी खुश हो जाएंगे और आपको खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा। 

कार्डबोर्ड हाउस

matchbox Toy ideas

बच्चों को हमेशा उटपटांग चीजें करना पसंद होता है। वह कभी चादर में घुसकर खेलना पसंद करते हैं, तो कभी वह अलमीरा, टेबल या बैड के नीचे छिपकर खेलते हैं। ऐसे में अगर आप बच्चों को खुश करना चाहती हैं, तो उनके लिए कार्डबोर्ड हाउस तैयार करें। आप इसे त्रिकोण डिजाइन बना सकती हैं। 

  • कमरे के किसी खाली स्पेस में आप ये हाउस रखें और इसके ऊपर कपड़ा लगाकर कवर कर दें। 
  • आप इसे सजाने के लिए LED लाइट भी लगा सकते हैं। यकीन मानिए बच्चे यह देखकर बहुत खुश हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- Baby Clothes Hacks: छोटे बच्चों के फटे हुए कपड़ों को संभालकर रखना चाहते हैं, तो ये हैक्स आएंगे काम

माचिस के डिब्बों से बनाएं खिलौने

homemade toys ideas

  • माचिस के खाली डिब्बे और जली हुई काटियां आपके बहुत काम आएगी। 
  • क्योंकि आप इससे बहुत सारी चीजें बना सकते हैं। बच्चों को घर-घर खेलना बहुत पसंद होता है। 
  • वह चाहते हैं कि घर-घर खेलते हुए उनके पास छोटे-छोटे टेबल कुर्सी और अलमारी हो। 
  • आप माचिस के डिब्बे की मदद से इसे बना सकती हैं। 
  • बच्चों को यह पसंद आएंगा। 

इसे भी पढ़ें- तरबूज के बीज भी घर में किए जा सकते हैं इस्तेमाल, बस फॉलों करें ये 3 टिप्स

खराब कपड़ों से बनाएं खिलौने

craft ideas

  • घर में पड़े खराब कपड़े भी आपके बच्चों के लिए काम आ सकते हैं। 
  • आप इनसे घर में ही टेडी बियर बना सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको रूई की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आप टेडी बियर के अंदर रुई की जगह खराब कपड़ा भर दें। आंख और मुंह बनाने के लिए आप कपड़ों के बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप खराब कपड़ों से बच्चों की गुड़िया के लिए ड्रेस बना सकती हैं। 
  • अक्सर देखा जाता है कि बच्चे गुड़िया को भी अलग-अलग कपड़े पहनाना पसंद करते हैं, लेकिन उनके पास गुड़िया को पहनाने के लिए ज्यादा कपड़े नहीं होते। 
  • इसलिए आप घर पर ही अलग-अलग तरह के कपड़े तैयार कर सकती हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik Tiny Cardboard House, Sarif Art, Pink Blue CRAFTS_you tube

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।