Diwali Cleaning Hacks: दिवाली की रौनक के बाद छत पर जमा पटाखों का कचरा कैसे साफ करें? मात्र 10 मिनट में क्लीनिंग वाले हैक्स पढ़ें यहां

दिवाली की रात आपने भी जमकर पटाखे फोड़े होंगे, लेकिन क्या आपने सोचा है कि पटाखों का कचरा कैसे साफ किया जाएगा। पूरी छत बारूद की गंध, जले हुए कागज, फटे हुए रॉकेट के डिब्बे और रंगीन कवर से भरी हुई है और इसकी सफाई की जिम्मा घर की महिलाओं पर आ गया है। ऐसे में घर के काम के साथ छत की गंदगी को साफ करना, महिलाओं को एक भारी काम लग रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको छत साफ करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे, इन टिप्स से आप मिनटों में आप छत साफ कर लेंगी।
छत की सफाई मिनटों में कैसे साफ करें?
- छत पर फुलझड़ी और रॉकेट का भी कचरा पड़ा होता है, इसलिए आप झाड़ू लगाएंगी, तो आपको काफी समय लग जाएगा।
- इसलिए पहले आप जूते पहनकर पैरों से मोटा-मोटा कचरा एक तरफ कर लें।
- पटाखों के डिब्बों को हाथों से उठाकर एक पन्नी में भर लें।
- इससे जो बड़ा वेस्ट होगा, वह पहले ही साफ हो जाएगा।
- जब आपको लगे कि आपने सभी बड़े वेस्ट उठा लिए हैं, तो आप झाड़ू की मदद से छत की सफाई करें।
- इन टिप्स की मदद से आप आसानी से 10 मिनट में छत की सफाई कर लेंगी।
- झाड़ू से छोटे-छोटे पटाखों का कचरा इकट्ठा करें, इसे फिर पॉलीथीन में भर लें।
- यह सफाई करने का सबसे अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें- दिवाली के बाद बची हुई कैंडल्स और मिट्टी के दीयों का क्या करें? जानें कैसे यूज कर सकती हैं आप
पानी डालें
- झाड़ू से कचरा साफ करने के बाद आप पानी से भी छत को धो सकती हैं।
- पाइप से अगर आप धोती हैं, तो छत की गंदगी एक जगह इकट्ठा हो जाएगी।
- इसे आप हाथों में प्लास्टिक बांध कर उठाएं और कचरे में डाल दें।
- आप दिखेंगी की कुछ ही मिनटों में आपकी छत पहले जैसी साफ और चमकदार लगने लगी है।
- यह छत साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें- दिवाली डेकोरेशन में इस्तेमाल किए गए फूलों को न समझें बेकार, इन 5 तरीके से करें रीयूज; सालभर आएंगे काम
अगर आपने घर के बाहर दरवाजे पर पटाखे फोड़े हैं, तो घर के बाहर की सफाई भी इसी तरह से कर सकती हैं। इस तरह से आप आसानी से पटाखों की सफाई कर लेंगी, आप शाम को भी यह काम कर सकती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
