Aaj Ka Mausam (17-April, 2025): दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक हीट वेव का हमला, इन राज्यों में धूल भरी हवा...कब मिलेगी राहत? पढ़ें मौसम की खबर

Today Weather Report: दिल्ली एनसीआर में आज लू चलने का अनुमान है। वहीं तापमान 40 डिग्री पार जाने की संभावना है। राजस्थान में भीषण गर्मी और धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान है, जबकि गुजरात में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। चलिए यहां देखिए आप के शहर का कैसे रहने वाला है आज का मौसम-
aj ka mausam 17 April 2025

Aaj Ke Mausam Ki Khabar: दिल्ली एनसीआर समेत अन्य कई राज्यों के मौसम ने एक बार फिर से अपना मिजाज बदल लिया है। कहीं पर भीषण गर्मी, तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा आज का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इसके अनुसार आज देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। उत्तर और पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू चलने के आसार है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश के साथ आंधी की संभावना है। चलिए इस लेख में जानिए आज आपके शहर का कैसा रहने वाला है व्यवहार-

दिल्ली -एनसीआर में गर्म हवा का अलर्ट

India weather forecast

दिल्ली और राजधानी क्षेत्र का आईएमडी के अनुसार,यहां का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। कुछ इलाके में लू की स्थिति बनी रहेगा। बादल साफ रहेगा और हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा रहेगा।

राजस्थान का मौसम

बीते दिन राजस्थान में गर्म लू और तापमान का कहर देखने को मिला था। राजस्थान में गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में तेज गर्म हवा चलने की पूरी आशंका है। वहीं पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी देखने को मिल सकता है। जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर इलाकों में पारा 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राहत की बात यह है कि 18 अप्रैल से हल्की बारिश हो सकती है और तापमान में 2-3 डिग्री नीचे गिरने की संभावना है।

गुजरात में लू अलर्ट

गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में लू के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां का अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं अन्य शहरों जैसे अहमदाबाद, गांधीनगर, और राजकोट जैसे शहरों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। वहीं यहां का न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है।

इन जगहों पर होगी बारिश

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदें पड़ने की संभावना है। वहीं लातूर, धाराशिव और नांदेड़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने का अनुमान है। मुंबई और पुणे का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। वहीं कोंकण के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में हल्की बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिला सकती है।

उत्तर प्रदेश का कैसे रहेगा मौसम?

Aj Uttar pradesh ka mausam

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अधिकतर शहरों में मौसम गर्म रहने वाला है। यहां का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने वाला है। यहां पर 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की नमी के कारण उमस बढ़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें-Weather Today (Aaj Ka Mausam): दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी-पानी से लुढ़का पारा, आज भी इन राज्यों में बारिश की संभावना.. जानें आज का मौसम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP