कैसा रहेगा आज आपके शहर दिल्ली का मौसम? खिलेगी धूप, छाएंगे बादल या बारिश करेगी परेशान... जानें उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में कैसे रहेगा Weather

Today Weather (15 April 2025 Mausam):पल में भीषण गर्मी लू और अचानक बदलते मौसम ने लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर-भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है, राजस्थान का पारा 45 डिग्री पार हो चुका है। वहीं दिल्ली का आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है। बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है।
today weather 15 april 2025 aaj ka mausam kaisa rahega

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है। जहां बीते दिनों अलग-अलग राज्यों में हुई बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। राजस्थान का पारा 45 डिग्री के ऊपर चला गया है। अप्रैल महीने में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए इस बात का अलर्ट मिलने लगा कि इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है। अगर दिल्ली एनसीआर की बात करें, तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जो कल यानी 16 अप्रैल को बढकर 39 हो जाएगा। 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने के कारण, दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच जाएगा। लू और तेज धूप के कारण यहां के लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल होने वाला है।

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं

राजधानी दिल्ली में दिनभर तेज धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा। दिल्ली में दिन के समय 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं रात का न्यूनतम मौसम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली के अलावा अन्य दूसरे राज्यों की बात करें तो बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु केरल के साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की मध्यम बारिश का अनुमान है इसके साथ ही कर्नाटक, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में हल्की रिमझिम बारिश के आसार हैं।

कैसा रहेगा उत्तर भारत का मौसम?

India weather forecast

मौसम को लेकर अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहेगा। यहां पर 10-15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि इसके विपरीत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा में शहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में होगी तेज बारिश, लैंडस्लाइड का जारी हुआ अलर्ट

पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में 18 से लेकर 20 अप्रैल तक मौसम खराब होने की आशंका है। इस दौरान सड़कों पर रुकावट, ओलावृष्टि, लैंडस्लाइड और पत्थरों के गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। महीने के आखिरी सप्ताह को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यहां जानें आपके मौसम का हाल

शहर न्यूनतम तापमान

अधिकतम तापमान

दिल्ली 25 37
नोएडा 25 37
गाजियाबाद 25 37
लखनऊ 24 35
जयपुर 26 38
भोपाल 25 38
मुंबई 27 35
पटना 25 33
प्रयागराज 24 36
कोलकाता 26 33
अहमदाबाद 26 41
बेंगलुरु 22 33
कानपुर 24 36
वाराणसी 23 35
जम्मू 23 36

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP