herzindagi
image

बच्चा पढ़ाई से भागता है?  तो इन टिप्स से बनाएं ऐसा टाइम टेबल, जो Study को बना दे खेल

अगर आपका बच्चा भी पढ़ाई को लेकर सीरियस नहीं ले रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप टाइम टेबल तैयार कर बच्चों की पढ़ाई को मजेदार बना सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-09-10, 23:29 IST

अधिकतर माता-पिता ऐसे हैं, जो अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं और उनका परेशान होना भी जायज है, क्योंकि कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जो पढ़ाई को बिल्कुल सीरियस नहीं लेते हैं और इसी वजह से उनके माता-पिता को हमेशा चिंता लगी रहती है। अगर आपका बच्चा भी पढ़ाई को सीरियस नहीं ले रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप टाइम टेबल तैयार कर बच्चों की पढ़ाई को मजेदार बना सकती है।

बच्चे की दिनचर्या पर ध्यान दें

अगर आप भी चाहती हैं कि आपका बच्चा सही ढंग से पढ़ाई करें और समय-समय से हर काम करें, तो अब आप उसके लिए एक खास टाइम टेबल बना सकती हैं।  इस टाइम टेबल को बनाने के लिए सबसे पहले आपको बच्चे की दिनचर्या पर ध्यान देना होगा।  रोजाना सुबह आप अपने बच्चों को उठाकर फ्रेश होने के लिए भेज दें।  उसके बाद जब बच्चा अच्छी तरह फ्रेश हो जाए, तब आप उसे थोड़ी देर एक्सरसाइज या योगा करवा सकती हैं।

2 (21)

सुबह बच्चें के उठने के बाद करें ये काम

योगा और एक्सरसाइज के आधे घंटे बाद आप उसे नहाने के लिए भेज दे। जब बच्चा नहाकर आ जाए, तब आप उसे नाश्ते के लिए बुला सकती हैं। नाश्ता करने के बाद बच्चे को स्कूल के लिए रेडी करें और स्कूल भेज दें। आप बच्चे को स्कूल छोड़ने जाए और शाम में जब आपका बच्चा वापस आए, तब आप एक नया प्लान सेट करें।

बच्चों के स्कूल से आने के तुरंत बाद न करें ये काम

बच्चों के स्कूल से रिटर्न आने के बाद आप उसे थोड़ी देर आराम करने दे।  स्कूल से आने के तुरंत बाद अगर आप उसे पढाई का कहेगी, तो इससे बच्चा और परेशान हो सकता है। स्कूल से आने के बाद बच्चे को चेंज करवाकर हाथ मुंह धोने के लिए भेजे। उसके 1 घंटे बाद आप अपने बच्चे को खेलने के लिए भेज सकती हैं, लेकिन बच्चे को एक से डेढ़ घंटे के लिए ही खेलने भेजें।  

यह विडियो भी देखें

पढ़ाई के बीच-बीच में दें स्पेस

जब बच्चा खेल कर वापस आ जाए, तो आप उसे 2 घंटे के लिए पढ़ाई करने बैठाएं। 2 घंटे सलंग पढ़ाने के बजाय आप उसे 35 मिनट तक पढ़ाए और फिर थोड़ी देर के लिए टीवी देखने भेज दें। 30 मिनट टीवी देखने के बाद आप वापस बच्चे को पढाई पर बैठा सकती हैं, फिर 40 मिनट तक पढाई के बाद आप वापस बच्चे को टीवी देखने भेज दें।  पढाई के बीच आप उसे शाम के स्नैक्स भी दे सकती हैं।   

यह भी पढ़ें:  छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाता है आपका बच्चा, तो हो सकते हैं ये 4 कारण! जानें उसके स्वभाव को ठीक करने का सही तरीका

स्टडी को मनोरंजन के साथ कंटिन्यू करें

आप चाहें तो अपने बच्चों के साथ कुछ इनडोर एक्टिविटी भी कर सकती हैं।  इससे बच्चे का माइंड फ्रेश होगा और वह अपने स्टडी को मनोरंजन के साथ कंटिन्यू करेगा। जब बच्चा अपनी पूरी पढ़ाई कंप्लीट कर ले और थोड़ा ब्रेक ले लें।  उसके बाद आप बच्चे के साथ रात का डिनर कर सकती हैं। जब बच्चा खाना खा ले, उसके बाद आप उसके साथ बैडमिंटन या कोई भी छोटी-मोटी एक्टिविटी कर सकती हैं।  

1 (21)

इन बातों का रखें ध्यान

ध्यान रहे आपको बच्चों की भरपूर नींद का विशेष ख्याल रखना है। सारी एक्टिविटी के बाद आप अपने बच्चों को सोने के लिए भेज दे।  अगर इस तरीके से आपके बच्चे का रूटिंग सेट रहेगा, तो आपका बच्चा भी बिना किसी परेशानी के आसानी से पढ़ाई कर पाएगा। 

यह भी पढ़ें:  पैरेंट्स ध्यान दें! आलसी बच्चों को फुर्तीला बनाने में मदद करेंगी ये 5 आदतें, आज से करें फॉलो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit - freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।