Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाता है आपका बच्चा, तो हो सकते हैं ये 4 कारण! जानें उसके स्वभाव को ठीक करने का सही तरीका

अगर आपका बच्चा भी आपकी हर बात को सुनी अनसुनी कर देता है और चिढ़ने लगता है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे, जिन्हें आजमाकर आप अपने बच्चों के व्यवहार को सुधार सकती हैं।
Updated:- 2025-08-29, 19:06 IST
image

हर माता-पिता चाहते हैं कि वह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार और अच्छी परवरिश दे, लेकिन कई बार बच्चे हर छोटी-छोटी चीज पर माता-पिता से चिढ़ने लगते हैं।  अगर आपका बच्चा भी आपकी हर बात को सुनी अनसुनी कर देता है और चिढ़ने लगता है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है।  आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे, जिन्हें आजमाकर आप अपने बच्चों के व्यवहार को सुधार सकती हैं।

बच्चे के चिढ़ने का कारण 

अगर आपका बच्चा भी आपकी हर बात पर चिढ़ने लगता है और इससे आप परेशान है, तो उसके चिढ़ने के कई कारण हो सकते है।  सबसे पहला जब माता-पिता उस पर ज्यादा बंदिशे लगाने लगते हैं।  इसके अलावा बच्चों तब ज्यादा चिढ़ने लगते हैं, जब उसका उसके दोस्तों के साथ लड़ाई झगड़ा हो जाता है। यही नहीं अगर आपका बच्चा आपकी बातों पर चिढ़ने लगता है, तो इसका यह मतलब भी हो सकता है, कि वह आपसे और आपके रिस्ट्रिक्शन से परेशान हो गया है।

inside (25)

बच्चे के चिढ़ने को कैसे करें कम

ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के इस स्वभाव को सुधारना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको खुद में बदलाव लाना होगा।  अगर आप आपके अंदर बदलाव लेकर आती है, तो आपका बच्चा धीरे-धीरे बदल सकता है।  इसके लिए आप उसे अच्छे से ट्रीट करें और उस पर जरूरत से ज्यादा रेस्ट्रिक्शन न लगाएं, नहीं तो आपका बच्चा और परेशान हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  आपका बच्चा भी खाता है जरूरत से ज्यादा मीठा? तो इन 3 असरदार ट्रिक्स से छुड़ाएं उसकी आदत

बच्चे के साथ समय बिताएं

आप अपने बच्चों के साथ बैठकर शांति से बात भी कर सकती हैं।  अगर आप अपने बच्चों को समय देंगी, तो बच्चे में खुद ब खुद बदलाव आएगा और आप उसकी परेशानी को भी समझ पाएंगी। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप आपके बच्चे को कितना समय देती हैं। 

inside (26)

बच्चों के साथ ट्रिप प्लान करें

आपका बच्चा भी जरूरत से ज्यादा चिढ़ने लगा है, तो अब आप उसे घर में रखने के बजाय और उसकी पसंद की चीज न करने देने के बजाय, आप उसे फ्री छोड़ दे। जितना आपका बच्चा घूमेगा-फिरेगा, उतना उसका दिमाग फ्रेश रहेगा। ऐसे में आप अपने बच्चों के साथ किसी ट्रिप पर भी जा सकती हैं। इन सभी टिप्स की मदद से आप अपने बच्चों के व्यवहार को ठीक कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें:  अपका बच्चा भी बनेगा फाइनेंशियल स्मार्ट! Pocket Money देने के साथ ऐसे सिखाएं उसे पैसों की बचत, भविष्य में ये ट्रिक्स आएंगी काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।