Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:29 PM IST

इस तरह सजाएं अपना लिविंग रूम, घर का माहौल हमेशा रहेगा पॉजिटिव

लिविंग रूम को सजा कर रखने घर का माहौल तो पॉजीटिव होता ही है साथ मेहमानों के सामने भी एक अलग इमेज बनती है।
Updated:- 2019-10-09, 18:09 IST
decorate your living room art and culture tips

घर का लिविंग रूम ऐसा रूम होता है जो सबका फेवरेट होता है। क्योंकि लिविंग रूम में लोग अपने फैमिली मेंबर्स के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के साथ ही टीवी देखते हैं, अपनी फेवरेट बुक्स पढ़ते हैं और घर में आने जाने वाले गेस्ट्स को अटेंड करते हैं। अगर लिविंग रूम अट्रैक्टिव और गुड लुकिंग होता है तो पूरे घर की शोभा बढ़ती है। जबकि अगर आप घर के अन्य हिस्सों को सजा कर रखें और लिविंग रूम ही अस्त-व्यस्त रहे तो कोई फायदा नहीं है। लिविंग रूम को सजा कर रखने घर का माहौल तो पॉजीटिव होता ही है साथ मेहमानों के सामने भी एक अलग इमेज बनती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनके आपको अपने लिविंग रूम को सजाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: घर में इस तरह बनाएं प्लेरूम, छोटे से लेकर बड़ों तक हर कोई बन जाएगा बच्चा

लंबे होने चाहिए पर्दे

decorate your living room art and culture inside five

लिविंग रूम के पर्दे हमेशा लंबे होने चाहिए। इनका साइज इस तरह से रखें कि यह जमीन से टच हो। जबकि लिविंग रूम की खिड़कियों के पर्दे बिल्कुल भी लंबे नहीं होने चाहिए। इस तरह के कॉम्बिनेशन से आपका लिविंग रूम काफी अट्रैक्टिव लगता है।

 

ज्यादा एक्सेसरीज न रखें

decorate your living room art and culture inside four

कुछ लोग समझते हैं कि लिविंग रूम में ज्यादा एक्सेसरीज रखने से यह बहुत अच्छा लगेगा। जबकि आपका लिविंग खाली खाली होना चाहिए। लिविंग रूम को इस तरह न सजाएं कि वह म्यूजियम लगने लगे। लिविंग रूम को सजाने के लिए यहां सिर्फ फ्लॉवर पॉट और पेंटिंग का ही यूज करें। रूम को बड़ा दिखाने के लिए सामान को कोने से सटा कर रखें और लिविंग रूम को बीच से हमेशा खाली रखें।

टेबल को न्यूजपेपर से न भरें

decorate your living room art and culture inside three

लिविंग रूम की टेबल पर सिर्फ एक ही न्यूजपेपर होना चाहिए वो भी लेटेस्ट वाला। कई बार आप टेबल से पुराने न्यूजपेपर और मैग्जीन को हटाना लगाना भूल जाती हैं जिससे टेबल कबाड़ी की दुकान लगने लगती है। इसलिए टेबल पर सिर्फ डेली न्यूजपेपर रखें और मैग्जीन को हर 15 दिन या एक महीने में चेंज कर दें।

 

सेटिंग चेंज करते रहें

decorate your living room art and culture inside two

लिविंग रूम को हमेशा फ्रेश और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए इसकी सेटिंग चेंज करते रहें। यानि कि लिविंग रूम में रखें सोफे, टीवी और टेबल आदि की पोजीशन को हर महीने या दो महीने में चेंज करते रहें। साथ ही लिविंग रूम में सामान रखते वक्त इस बात का भी ध्यान रखें कि सब चीजें एक साथ न हों। लिविंग रूम को खुला खुला रखने की कोशिश करें ताकि बीच में स्पेस बना रहे।

इसे भी पढ़ें: इस फेस्टिव सीजन अपने घर का मेकओवर करें 

कालीन का प्रयोग करें

decorate your living room art and culture inside one

अपने लिविंग रूप को रॉयल और क्लासी लुक देने के लिए आप छोटे कालीन का भी प्रयोग कर सकती हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि कालीन का कलर दीवारों के पेंट के कलर के हिसाब से ही होना चाहिए। साथ ही कालीन का साइज भी रूम के हिसाब से ही खरीदें। इस तरह का कॉम्बिनेशन आपके लिविंग रूम को अट्रैक्टिव बनाता है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।