herzindagi
rangoli ingredients

इस दिवाली चावल और नमक से बनाएं रंग-बिरंगी रंगोली और घर सजाएं

दिवाली के त्योहार पर सभी लोग अपने घर में रंगोली बनाते है लेकिन क्या आपने कभी चावल और नमक से रंगोली बनाई है।
Editorial
Updated:- 2022-10-21, 13:24 IST

दिवाली का त्योहार आते ही लोग तरह-तरह से अपने घर की सजावट शुरू कर देते हैं। वैसे हिंदू धर्म में हर त्योहार पर रंगोली बनाने को बहुत ही शुभ माना गया है। त्योहारों का मौसम नजदीक आते ही महिलाएं रंगोली की नई और आसान डिजाइन भी तलाशने लगती हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप इस दिवाली चावल और नमक से रंगोली बना सकते हैं।

चावल और नमक से बनाएं रंगोली

चावल और नमक ये ऐसी चीज है जो सभी के घर में होती ही है। ऐसे में आप इस दिवाली इन दो चीजों का इस्तेमाल कर आसानी से रंगोली बना सकते हैं। इन चीजों की मदद से रंगोली बनाना काफी ज्यादा आसान होता है। साथ ही इस रंगोली को बनाने में कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं आता है। ऐसे में इन तरीकों को अपनाकर आप आसानी से रंगोली बना सकते हैं।

rangoli design ideas

सामग्री

  • चावल
  • नमक
  • फूड कलर
  • मिक्सर

सस्ते चावल लें

आप कही से भी सस्ते चावल खरीद लें। फिर इस चावल को आप सूखे ही मिक्सी की मदद से पीस लें।

इसे भी पढ़ें :Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

नमक खरीद लें

quick rangoli making design

अगर आपके पास एक्स्ट्रा नमक है तो उसका इस्तेमाल करें वरना आप नमक बाजार से खरीद सकते हैं। नमक का पैकेट काफी ज्यादा सस्ता मिलता है। ऐसे में आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :Diwali 2022 : घर पर रखी इन चीजों से आसानी से बनाएं कलरफुल रंगोली

फूड कलर को चावल में डालें

आप अपने पंसद का फूड कलर खरीद कर लाएं और उसे चावल में मिलाएं। राल, पीला हरा रंग का फूड कलर आपको बाजार में बेहद कम दाम में मिल जाएंगा। इन रंग का इस्तेमाल कर आप काफी सुंदर रंगोली बना सकते हैं।

मिक्सी की मदद से फूड कलर को मिलाएं

अब आपको फूड कलर को मिक्सी में मिलाना होगा। हर एक रंग को अलग- अलग रखें और इसे अच्छे से मिलाएं। ध्यान रखें कि मिक्स करते समय मिक्सी के जाड़ में बिल्कुल भी पानी न हो। अब आप इन सामानों का इस्तेमाल कर आसानी से रंगोली बना सकते हैं। ऐसे में आपको बाजार से रंग या गुलाल नहीं खरीदना होगी आपके काफी पैसे बच जाएंगे।

हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।