herzindagi
Chhath Festival Rangoli Ideas

Chhath Puja Rangoli Designs: छठ पूजा पर 10 मिनट में बनाएं कलश और सूर्य अर्घ्य से सजी सुंदर रंगोली, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइन्स

छठ का पावन पर्व शुरू हो चुका है। 4 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के मौके पर लोग घर को धूमधाम से सजाते हैं रंगों से सजी रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी घर-आंगन के बीच में छठ पूजा की खास रंगोली बनाना चाहती हैं, तो नीचे बताई गई डिजाइन्स देख सकती हैं, जिसे बनाने में आपको 10-15 मिनट का समय लगेगा।
Editorial
Updated:- 2025-10-27, 12:10 IST

Chhath Puja Easy Rangoli Designs: बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में धूमधाम से मनाए जाने वाला छठ का पर्व शुरू हो चुका है। 25 अक्टूबर से शुरू हुए इस पर्व का आज तीसरा दिन यानी संध्या अर्घ्य है। नहाए खाए से लेकर चौथे दिन उषा अर्घ्य तक चलने वाले इस त्योहार के मौके पर लोग घर की साज-सजावट करने के साथ घर और घाट पर रंगोली बनाते हैं। इस खास पर्व पर अगर आप अपने स्थान पर रंगोली बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में आज हम आपको रंगोली की कुछ ऐसी डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप 10-15 मिनट में आसानी से बना सकती हैं। नीचे देखें ट्रेंडी डिजाइन और बनाने का तरीका-

सूर्य देव और दीया की बनाए रंगोली

Chhath Puja rangoli designs

घर-आंगन और घाट पर सूर्य देव और दीया की रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए रंगोली बनाने वाली जगह को साफ करें। अगर आप मिट्टी पर रंगोली बना रही हैं, तो कोशिश करें कि उस जगह को गोबर से लिप लें या फिर लकड़ी की प्लाई रखें।

सूर्य देव और दीपक की रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले चॉक या स्केच से सूर्य की आकृति बनाएं।
अगर आप कम समय में इसे बनाने के लिए एक सर्कल बनाकर इसके किनारे पर छोटी-बड़ी लाइन बनाएं, जिसे सूर्य की आकृति लगे।

  • इसके बाद सर्कल के अंदर दो सर्कल और बनाएं।
  • अब ग्लू बोतल में रंग भरकर डॉट-डॉट रखते हुए सर्कल को आउटलाइन करें।
  • इसके बाद सर्कल के अंदर सफेद रंग की एक पतली लेयर फैलाएं।
  • फिर इसके ऊपर नारियल का पेड़, दीपक और सूप बनाकर उसे फल और फूल बनाएं।
  • आखिर में रंगोली को और सुंदर बनाने के किनारे पर दीया रखें।

इसे भी पढ़ें-Chhath Puja Wishes & Quotes 2025: छठ पूजा पर इन खूबसूरत कोट्स और विशेज के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं और त्यौहार को बनाएं खास

सूर्य देव और फूल की रंगोली आकृति

Chhath Puja rangoli design tricks

छठ पूजा पर सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। अब ऐसे में आप सूर्य देव वाली रंगोली आकृति बना सकती हैं। अगर आपकी आर्ट अच्छी है, तो सूर्य देव के साथ घाट और नदी की डिजाइन जोड़ सकती हैं।

  • सूर्य देव और फूल वाली रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले एक सर्कल बनाएं।
  • इसके बाद सर्कल के ऊपर वाले हिस्से पर एक छोटा सा सर्कल बनाकर सूर्य देव की आकृति बनाएं।
  • अब सूर्य देव और सर्कल पर डॉट रखकर पूरा करें।
  • इसके बाद किनारे पर छोटे-छोटे डॉट रखते हुए फूल बनाने के लिए सर्कल बनाएं।
  • फिर चम्मच से डॉट को अंदर की तरफ खींचते हुए फूल बनाएं जैसा ऊपर रंगोली में दिखाया गया है।
  • इसके बाद  फूल के बीच में हरे रंग का डॉट रखकर पत्ती बनाएं।
  • आखिर में सर्कल के अंदर नीले रंग को छन्नी से पूरे में फैलाएं, फिर झाड़ू की सींक से पानी की लहरें बनाएं।
  • अगर आपके पास समय कम है, तो आप सर्कल के बीच में छठ पूजा भी लिख सकती हैं।
  • आखिर में किनारे पर दीया रखकर रंगोली को पूरा करें।

कलश रंगोली डिजाइन

Easy Chhath Puja rangoli

  • छठ पूजा के मौके पर आप कलश और सूर्य वाली रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए स्केल की मदद से एक आयताकार बॉक्स बनाएं।
  • अब इसके अंदर हथेली की आकृति बनाएं। फिर इस पर कलश की आकृति बनाएं।
  • फिर कलश के ऊपर बनाने के लिए  डॉट रखकर माचिस की तीली से पत्ती की आकृति बनाएं।
  • इसके बाद कलश के बगल में सूर्य बनाकर उसमें पीली रंग भरें।
  • अब आखिर में बॉक्स में सफेद रंग भरें। साथ ही नीचे के हिस्से में नीले रंग की एक पट्टी बनाएं।
  • इस पर रंग से दीपक बनाएं। आखिर में रंगोली को और आकर्षक बनाने के लिए मिट्टी के दीपक रखें।

जल अर्घ्य देती हुई महिला वाली रंगोली डिजाइन

Quick Chhath Puja rangoli ideas

अगर आपके पास 25-30 मिनट का समय है, तो आप पानी में खड़े होकर जल अर्घ्य देती हुई महिला की रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आपको दो से तीन रंग की जरूरत पड़ेगी।

  • इसके लिए सबसे पहले एक आयताकार बॉक्स बना लें।
  • अब इसमें एक जल अर्घ्य करती हुए महिला की आकृति बनाएं।
  • अब बॉक्स में रंग भरकर नीले रंग से पानी की आकृति बनाएं।
  • इसके लिए महिला के आधे पैर तक हल्का-हल्का नीला रंग डालें जैसे पानी की लहरें होती हैं।
  • फिर हाथ के पास से सफेद और नारंगी रंग से छिड़काव करें जैसे जल गिर रहा हो।
  • इसके बाद किनारे पर  लाल रंग से फूल बनाएं।

इसे भी पढ़ें-

Chhath Puja Rangoli: छठ पूजा के मौके पर आसानी से बन जाएंगे सूर्य और चंद्रमा वाली ये खास रंगोली डिजाइन, देखें तस्वीरें

Chhath Puja Arghya Muhurat 2025: छठ पूजा के दौरान सूर्यदेव को सुबह और शाम का अर्घ्य कैसे दें? जानें विधि

Chhath Puja Sandhya Arghya Time 2025: आपके शहर में कब होगा सूर्यास्त और क्या है संध्या अर्घ्य का समय, यहां जानें डिटेल


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram (khushbu_creative_corner and pintrest)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।