Diwali 2022 : घर पर रखी इन चीजों से आसानी से बनाएं कलरफुल रंगोली

दिवाली के दिन हर घर में रंगोली बनाई जाती है। अलग-अलग रंगों से बनी रंगोलियां देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं लेकिन दिवाली पास आते ही रंगोली बनाने का सामान भी महंगा हो जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कैसे आप घर में यूज होने वाले सामानों की मदद से रंगोली बना सकते हैं।

दिवाली में बाहर के केमिकल वाले रंग की जगह घर में भी आसानी से रंग बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं तरीकों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप घर पर रखी चीजों के साथ रंगोली बना सकती हैं।
चावल से बनाएं रंगोली
चावल हम सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है, इसकी मदद से भी आप रंगोली बना सकते हैं।
सामग्री
- चावल
- रंग
जाने कैसे बनाएं
- चावल से रंगोली बनाने के लिए आपको चावल लेना होगा।
- चावल को मिक्सी की मदद से पीस लें और किसी बर्तन में निकाल लें।
- अपनी पसंद के 3 से 4 अलग कलर को लाएं और उसे एक कटोरी में निकाल लें।
- मिक्सी की मदद से चावल और रंग को मिलाएं।
- इससे आप घर में ही रंगोली बनाने के लिए कलर बना सकते हैं।
बालू का करें इस्तेमाल
बालू आपको आसानी से आपके घर के आस परोस में मिल जाएंगा। इसकी मदद से भी आप रंगोली बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे
इसे ज़रूर पढ़ें- Diwali Decoration Ideas: कम बजट में दिवाली पर सजाना चाहते हैं घर, तो इन टिप्स को अपनाएं
सामग्री
- बालू
- पानी
- रंग
जाने कैसे बनाएं
- बालू से रंगोली बनाने के लिए आपको बालू लेना होगा।
- बालू में से मोटे कंकड़ को छान लें।
- छोटी-छोटी कटोरियों में बालू को बांट लें।
- होली के बचे रंग का इस्तेमाल कर आप बालू को रंग सकते हैं।
- रंग को बालू में मिला लें और पानी की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें।
- कलर मिक्स हो जाने के बाद एक दिन के लिए बालू को धूप में सुखा दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल
इस रंग का इस्तेमाल कर आप भी अपने घर में इस दिवाली आसानी से रंगोली बना सकते हैं। लिकविड रंग से घर में रंगोली नहीं बनाना चाहिए, इससे आपके घर का जमीन खराब हो सकती है।
हमारा यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आए तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे क्रिएटिव तरीकों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।