रिटायरमेंट से पहले पैसे बचाने के लिए कई तरीके होते हैं लेकिन बहुत से लोग पैसों की बचत करने में सफल नहीं हो पाते। कई लोग रिटायरमेंट के लिए पैसा जमा करते हुए कुछ गलतियां कर जाते हैं जिससे उनकी रिटायरमेंट की फाइनेंशियल प्लानिंग सही से नहीं होती है। इन गलतियों से बचने के लिए हम आपको बताएंगे कि रिटायरमेंट से पहले पैसे बचाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
रिटायरमेंट से पहले पैसे बचाते समय रखें इन बातों का ध्यान
रिटायरमेंट से पहले आपको कई चीजों का ध्यान रखना होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रिटायरमेंट से पहले पैसे बचाते समय आपको क्या ध्यान रखना चाहिए।
1)बिना प्लानिंग निवेश करना
कई लोग रिटायरमेंट से पहले जो पैसे निवेश करते हैं वह सही योजना नहीं बनाते हैं और अपनी सैलरी से ज्यादातर पैसे निवेश करने लगते हैं। इससे उनकी महत्वपूर्ण जरूरतें भी पूरी नहीं हो पाती हैं। फिर इन जरूरतों को पूरा करने के लिए वह लोन भी लेते हैं।
इससे निवेश से ज्यादा उनके ऊपर कर्ज भी हो जाता है। इसलिए आपको रिटायरमेंट से पहले एक अच्छी योजना या प्लान बनाना चाहिए।
इसमें आपको अपने निवेश के लक्ष्य को स्पष्ट करके लिखना चाहिए। इसके अलावा नौकरी करते हुए ही आपको रिटायरमेंट के अलावा जो अन्य जरूरतें हैं उन्हें भी ध्यान में रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सितंबर में नेशनल पेंशन सिस्टम में खाता खोलने से मिलेगा कमीशन, होगा फायदा ही फायदा
2) धैर्य रखना है जरूरी
आपको रिटायरमेंट से पहले बहुत अधिक पैसों का निवेश एक साथ नहीं करना चाहिए। इससे आपको रिटायरमेंट से पहले भी अगर पैसों की जरूरत होगी तो आपको अन्य से किसी व्यक्ति से पैसे नहीं लेने पड़ेंगे।(रिटायरमेंट के बाद ख्वाहिशों को जीने के ये तरीके भी हो सकते हैं खास)
आपको पैसों को रिटायरमेंट के लिए सेव करते समय धैर्य भी रखना चाहिए और थोड़े-थोड़े पैसे जोड़कर रिटायरमेंट के लिए पैसे बचाने चाहिए।
आपको अपने आपको अधिक से अधिक सब्र वाला निवेशक बनना चाहिए और एक ही जगह बहुत सारा पैसा नहीं लगाना चाहिए। इससे जोखिम का खतरा भी अधिक हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: EMI पेमेंट से लेकर सैलरी तक, 1 अगस्त से बदल जाएंगे इससे जुड़े ये नियम
3)अलग-अलग तरह से करें निवेश
आपको अपने पैसों को सिर्फ एक जगह इन्वेस्ट करनी जगह अलग-अलग प्लान में इन्वेस्ट करना चाहिए। रिटायरमेंट फाइनेंशियल प्लानिंग में यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।(आखिर आपके पैसे से बैंक पैसा कैसे कमाते हैं? जानिए)
वित्तीय लक्ष्यों की प्लानिंग करते समय अगर आप कई जगह पर अपनी छोटी-छोटी इंवेस्टमेंट करेंगे तो इससे आपके पैसों की सेविंग्स सही से होगी और थोड़ा-थोड़ा पैसा कई जगह निवेश रहेगा। इसके साथ-साथ आपको अपने खर्चों को भी रिव्यू करना चाहिए।
इस तरह से आपको रिटायरमेंट से पहले पैसे बचाने चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit- freepik