दिवाली फेस्टिवल की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस पर हम अपने करीबी को कुछ न कुछ तोहफ़ा जरूर देते हैं। अगर आप भी अपनों के लिए यह त्योहार और भी ख़ास बनाना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप इस त्योहार अपने करीबी को क्या दे सकती है।
दिवाली के त्योहार पर हम मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। अगर आप इस त्योहार अपने करीबी को भगवान की मूर्ती गिफ्ट करते हैं तो उन्हें काफ़ी अच्छा लगेगा। आप चाहें तो इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं ऑनलाइन आपको काफ़ी कम दाम में मिल जाएगा।
इस धनतेरस आप अपने दोस्तों और परिवारों को गिफ्ट के तौर पर मिठाइयां और चॉकलेट भी दे सकती है। दिवाली के त्यौहार पर हम सभी मीठा खाते हैं ऐसे में उन्हें यह तोहफ़ा जरूर अच्छा लगेगा। हल्दीराम की मिठाइयां या फिर बाजार में मिलने वाले चॉकलेट आप उन्हें दे सकते हैं।
आप अपने परिवार वालों को डिनर सेट भी गिफ्ट में दे सकती हैं। यह केवल दिवाली के दिन ही नहीं बल्कि दिवाली के बाद भी उन्हें काम आएगा। तोहफ़ा त्यौहार में ऐसा ही देना चाहिए जो सामने वाले के काम में आए।
यह भी पढ़ें- Diwali 2023: दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान भूलकर भी ना करें इन बातों को नजरअंदाज
बाज़ार में कई सारे आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिलती हैं। यह बजट में होने के साथ ही काफ़ी कम दाम की होती है। आप चाहें तो उन्हें गिफ्ट के तौर पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी दे सकते हैं। महिलाओं को ज्वेलरी गिफ्ट करना बेस्ट होता है।
यह भी पढ़ें- Diwali 2023: भारत के इन हिस्सों में अलग तरीकों से मनाया जाता है दिवाली का त्यौहार
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।