कनाडा में रहने वाले लोगों को बर्थडे पर मिलती हैं ये चीजें बिल्कुल मुफ्त

क्या आपको पता है कि कनाडा में रहने वाले लोगों को बर्थडे के दिन कुछ चीजें बिल्कुल मुफ्त मिलती है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में। 

 
free things on birthday in canada

Things We Get Free on Birthday in Canada: बर्थडे का दिन साल में एक बार आता है। इस स्पेशल दिन पर कनाडा में कुछ चीजें बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं। अब आप कहेंगे कि यह कैसे हो सकता है? दरअसल हमें अलग-अलग ब्रांड द्वारा दिए जा रहे ऑफर के बारे में बहुत कम जानकारी होती है और हम बर्थडे के दिन भी पैसे देकर ही खरीदारी कर लेते हैं। आइए जानते हैं बर्थडे के दिन कनाडा में किन-किन चीजों के लिए आपको पैसे देने की जरूरत नहीं है।

स्टारबक्स (Starbucks)

how to get free things on birthday

स्टारबक्स के लिए इन दिनों लोगों का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। अगर आपने स्टारबक्स के रिवॉर्ड प्रोग्राम में साइन अप किया हुआ है तो आप आप अपने बर्थडे के दिन मुफ्त में कॉफी या कोई अन्य चीज पा सकते हैं। ऐसे में आप भी अपने बर्थडे के दिन स्टारबक्स में जाएं और आनंद उठाएं।

टिम हॉर्टन्स (Tim Hortons)

टिम हॉर्टन्स के टिम्स रिवार्ड्स में साइन अप करने वाले लोगों को बर्थडे के दिन ऑफर दिया जाता है। अगर आपने भी टिम्स रिवार्ड्स में साइअप किया है जो आपको बर्थडे के दिन ड्रिंक्स और खाने की आइटम बिल्कुल मुफ्त में मिलेगी।

बोस्टन पिज्जा (Boston Pizza)

free gift on birthday

बोस्टन पिज्जा में भी आपको बीपी लॉयल्टी कार्यक्रम के तहत बर्थडे पर मुफ्त में डेजर्ट मिलते हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह की खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है।

सफोरा (Sephora)

इन सभी ब्रांड के अलावा आपको सफोरा में भी बर्थडे के दिन फ्री में प्रोडक्ट मिलते हैं। इसके साथ आपको ढेर सारे होटल भी मिल जाएंगे जो बर्थडे के दिन कुछ ऑफर देते हैं।

इसे भी पढ़ेंःभारत में बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं ये चीजें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके में छ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP