बर्थडे के दिन रेस्तरां में चाहिए डिस्काउंट तो लें इन टिप्स की मदद

बर्थडे के दिन हम सभी पार्टी करते हैं। ज्यादातर लोग अपने जन्मदिन पर होटल जाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि होटल में बर्थडे के दिन स्पेशल डिस्काउंट मिलता है। अगर आप भी इस बारे में नहीं जानते तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अलग-अलग रेस्तरां में अपने बर्थडे के दिन बिल को कम करवा सकते हैं।
Starbucks में मुफ्त में मिलती है कॉफी
Starbucks के लिए इन दिनों लोगों का क्रेज बहुत ज्यादा बड़ गया है। ऐसे में अगर आप अपने बर्थडे के दिन फ्रि में कॉफी पीना चाहते हैं तो आपको 200 रुपये का वेलकम कार्ड लेना होगा। यह कार्ड आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर मिल जाएगा। इसके बाद आप जब बर्थडे के दिन स्टारबक्स जाएंगे तो आपको फ्री में कॉफी मिल जाएगी। 200 रुपये के कार्ड से आप कुछ और भी खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंःबिना वीजा के आप भी इन देशों में सेलिब्रेट कर सकते हैं न्यू ईयर
Barbeque Nation में मिलता है फ्री में केक
बर्थडे के दिन हम सभी केक काटते हैं जो कम से कम 500 रुपये तक का आता है। ऐसे में अगर आप अपने बर्थडे केक के पैसे बचाना चाहते हैं तो आप बारबी क्यूनेशन जा सकते हैं। इस रेस्तरां द्वारा बर्थडे के दिन मुफ्त में केक दिया जाता है। खास बात यह है की रेस्तरां की टीम भी टेबल पर आकर बर्थडे सोंग गाती है।
TGI Friday's में मिलेगा 50% ऑफ
TGI Friday's जाकर पार्टी करना का प्लान है तो आप अपने बिल को आसानी से आधा कर सकते हैं। कारण है कि बर्थडे पर मिलने वाला स्पेशल ऑफर जिसके तहत बिल अपने आप आधा हो जाता है। आपके कुल बिल में से आपको सिर्फ 50% पे करना पड़ेगा। (आखिर क्यों इस पाकिस्तानी रेस्तरां का नाम है इंडियन चस्का?)
कई रेस्तरां देते हैं ऑफर
आजकल लगभग हर रेस्तरां की वेबसाइट होती है जहां जाकर आप सारे ऑफर चेक कर सकते हैं। आपको कई रेस्तरां में बर्थडे के दिन अलग-अलग ऑफर मिल जाएंगे। इन ऑफर का फायदा उठाकर आप आसानी से अपेन बिल को कम करवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंःइंटरकास्ट मैरिज करने पर भी मिल सकते हैं 2.5 लाख रुपये, जानें कैसे
तो ये थी बर्थडे पर होटल में मिलने वाली डिस्काउंट से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा किसी और चीज पर डिस्काउंट पाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।