भारत की इन कीमती चीजों को लूटकर ले गए थे अंग्रेज, आप भी जानें

अगर आप इतिहास को जानने में रुचि रखते हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें क्योंकि आज हम आपको ब्रिटिश साम्राज्य के जमाने में लेकर चले जाएंगे और बताएंगे कि वो कौन-कौन सी भारत की कीमती चीजों को चुराकर ले गए थे। 

 
these valuable things british stole in hindi

यह वजह थी कि हमारे देश पर दुनियाभर की नजर रहती थी। कुछ साम्राज्य ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने भारत पर हमला किया और अपना गुलाम बना लिया। मुगलों से लेकर पूर्तगालियों तक कई शक्तियों ने हमारे देश पर आक्रमण कर, उसे बुरी तरह से लूटा और कई सालों तक राज किया। हालांकि, हमारे गुलाम बनने की कई वजह रही हैं, लेकिन बड़ी वजह राजाओं के आपसी मतभेद थे।

इस लिस्ट में ब्रिटिश साम्राज्य भी आता है, जिसने न सिर्फ हमारे देश को गुलाम बनाया बल्कि देश को लूटने का भी काम किया। जी हां, आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक ब्रिटिश साम्राज्य की क्यों बात कर रहे हैं। बता दें कि 1 मई, 2023 को लंदन के किंग स्ट्रीट पर ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज़ द्वारा नीलामी का आयोजन किया गया था। इन दौरान दुनिया के सैकड़ों साल पुराने गहने बिकने के लिए रखे गए थे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस नीलामी में दुनिया का सबसे पुराना हीरा 'ब्रोलिटी ऑफ इंडिया’ भी शामिल था। यह हीरा भारत का था, जिसे ब्रिटिश साम्राज्य ने चुना लिया था। हालांकि, ऐसे और भी कई चीजें हैं जिसे ब्रिटिश साम्राज्य ने चुरा लिया था।

सुल्तानगंज बुद्ध

Murti in hindi

यह सब तो हम सभी को पता है कि प्राचीन मूर्तियां कितनी कीमती हुआ करती थीं। ऐसे ही हमारे देश की सुल्तानगंज बुद्ध की प्रतिमा थी, जिसे ब्रिटिश साम्राज्य ने लूट लिया था। कहा जाता है कि यह मूर्ति गुप्त काल की कला आखिरी निशानी थी, जिसे तांबे से निर्मित किया गया था। (मूर्ति और तस्वीर पूजा में होता है गहन अंतर)

इस मूर्ति की ऊंचाई 2.3 मीटर और वजन लगभग 500 किलोग्राम है। यह बिहार के भागलपुर जिले के उत्तर भारतीय शहर सुल्तानगंज में पाया गया था। हालांकि, यह मूर्ति अब ब्रिटेन के ‘बर्मिंघम म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी’ में रखी हुई है।

इसे ज़रूर पढ़ें-भारत में अंग्रेजों ने किए कुछ अच्छे काम, जानें इनके बारे में

महाराजा रणजीत सिंह का सिंहासन

हम कीमती चीजों की बात कर रहे हैं, तो जाहिर है कि महाराजा रणजीत सिंह का सिंहासन कीमती होगा। एक वक्त था यह भारत की शान हुआ करता था, लेकिन अब यह हमारे पास नहीं है क्योंकि इसे ब्रिटिश साम्राज्य ने चूरा लिया था। बता दें कि प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध के दौरान अंग्रेज सिखों के पहले महाराजा रणजीत सिंहका सिंहासन ले गए थे। इस सिंहासन का निर्माण सोने की परत से किया गया था।

कोहिनूर का हीरा

Kohonoor hira

कोहिनूर हीरा दुनिया के सबसे खूबसूरत और कीमती हीरों में से एक है। यह हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर इसलिए भी है क्योंकि सालों पहले अंग्रेज इसे हमारे देश से चुराकर ले गए। यह कीमती हीरा करीब 105 कैरेट का है, जिसका वजन 21.6 ग्राम तक है।

कहा जाता है कि सदियों पहले इस हीरे को कुल्लू की खदान से निकाला गया था। आज यह हीरा आज भी ब्रिटेन की राजधानी लंदन में थेम्स नदी के किनारे बने एक महल में रखा हुआ है।

इसे ज़रूर पढ़ें-Birth Anniversary: जानें 'मैसूर के शेर' टीपू सुल्‍तान के बारे में कुछ रोचक तथ्‍य

सुल्तान का टाइगर टॉय

कहा जाता है कि टीपू सुल्तान की तलवार की धार से अंग्रेज भी कांपते थे। इतना ही नहीं, टीपू सुल्तान ने ब्रिटिश ईस्‍ट इंडिया कंपनी के खिलाफ कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ी और जीती भी थी। मगर क्या आपको पता है कि सुल्तान काट टाइगर टॉय अंग्रेज लूटकर ले गए थे। (मराठा साम्राज्य के बारे में कितना जानते हैं आप)

अंग्रेजों ने सन 1799 में टीपू सुल्तान को पराजित करने के बाद मैसूर के खजाने को लूट लिया था। इसमें यह टॉय भी था, जिसे ब्रिटेन के ‘विक्टोरिया एवं अल्बर्ट म्यूजियम’ में रखा गया है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP