herzindagi
know about maratha empire and history

मराठा साम्राज्य के बारे में कितना जानते हैं आप?

हमने आपको बंगाल के साम्राज्य, मुगल साम्राज्य, लखनऊ के साम्राज्य के बारे में बताया है। मगर आज आप इस लेख में दक्षिण एशिया पर राज करने वाले मराठा साम्राज्य से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-04-18, 15:38 IST

जब हम साम्राज्य की बात करते हैं, तो अक्सर हमारे दिमाग में मुगलों का काल आता है। मगर क्या आपको पता है कि हमारा इतिहास दर्जनों समृद्ध साम्राज्यों से भरा हुआ है, जिनके बारे में ज्यादातर लोग मालूम नहीं है जैसे- बंगाली साम्राज्य, समुद्रगुप्त साम्राज्य। मगर आज आप इस लेख में मराठा साम्राज्य के बारे में जानेंगे। इस साम्राज्य में काफी शक्तिशाली शासकों ने राज किया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि मराठा साम्राज्य का उदय मुगल काल में दक्कन के दौरान हुआ था। कहा जाता है कि भारत में मुगल साम्राज्य को क्षीण करने में इस साम्राज्य की अहम भूमिका रही है। यही वजह है कि इतिहास के पन्नों पर मराठा साम्राज्य को बेहद खूबसूरती के रेखांकित किया गया है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं मराठा साम्राज्य से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में।

मराठा साम्राज्य का इतिहास

powerful king of maratha empire

इसका साम्राज्य का आरम्भ 1674 ईसवी में शिवाजी के राज्याभिषेक के साथ हुआ था। मराठा साम्राज्य-एक नए साम्राज्य का उदय बुक में उल्लेख मिलता है कि 16वीं शताब्दी में जब आक्रमणकारियों ने हिंदुस्तान पर कब्जा करने के लिए छोटे-छोटे गांवों पर हमले किए, तो 17वीं शताब्दी में शिवाजी नाम का एक युवा आक्रमणकारियों से लड़ने के लिए खड़ा हुआ और स्वतंत्रता का दीपक जलाया।

इसे ज़रूर पढ़ें-ओटोमन साम्राज्य के इन शक्तिशाली सुल्तानों के बारे में कितना जानते हैं आप?

इस विजय के बाद शिवाजी महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने में कामयाब रहे। उनकी विरासत को बाद में मराठा साम्राज्य के पेशवाओं ने जारी रखा। इस दौरान कई शासकों ने राज किया। (मुगल साम्राज्य शक्तिशाली बादशाह)

शिवाजी के बारे में जानें

maratha empire history in hindi

इनका नाम भारतीय इतिहास के महानतम शासकों की लिस्ट में आता है। बता दें कि शिवाजी का जन्म महाराष्ट्र के शिवनेरी किले में 1627 ईसवी में हुआ था। बचपन से ही शिवाजी को उनकी माता ने धार्मिक शिक्षा दी और रामायण तथा महाभारत जैसे ग्रंथों को पढ़ाया।

यह विडियो भी देखें

यही वजह है कि शिवाजी काफी धार्मिक व्यक्ति थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद एक महान योद्धा तथा रणनीतिकार बन गए। (महाराजा रणजीत सिंह की पत्नियों के बारे जानें)

मराठा का शक्तिशाली शासक कौन था?

वैसे तो मराठा साम्राज्य में कई राजा रहे हैं, लेकिन सबसे शक्तिशाली शासक बाजीराव थे, जिन्हें बाजीराव बल्लाल के नाम से भी जाना जाता है। यह मराठा साम्राज्य के एक सक्षम सेनापति थे, जिन्होंने पेशवा के रूप में शाहू की सेवा की थी। साथ ही साथ, यह भी कहा जाता है कि बाजीराव ने अपने 20 साल के सैन्य करियर में कभी कोई लड़ाई नहीं हारी।

मराठा साम्राज्य क्यों विफल हुआ?

maratha empire upsc highlight

मराठा साम्राज्य की विफलता का सबसे बड़ा कारण एकता की कमी और राज्यों द्वारा निजी सेनाओं का समर्थन करने की कमी है। एक समय के बाद मराठा साम्राज्य में आपस में बहस होने लगी थीं।

इसे ज़रूर पढ़ें-अवध का नाम लखनऊ कैसे पड़ा? जानें रोचक तथ्य

साथ ही, जब 1818 में तीसरे आंग्ल-मराठा युद्ध में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के हाथों समाप्त हो गया था।

इसके अलावा और भी रहे हैं जिन्होंने मराठा शासनकाल में एक अहम भूमिका निभाई थी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik,Shutterstock and Wikipedia)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।