जब हम भारतीय इतिहास की बात करते हैं, तो ज्यादातर राजाओं, बादशाहों के नाम हमारे जेहन में आते हैं जैसे- मुगल वंश, राजपूत वंश, चंद्र गुप्त वंश, आदि। हालांकि, इन राजाओं और वंशज के बारे में हम आपको काफी कुछ पता चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्राचीन समय में भारत के हर राज्यों में भी कई राजाओं और रानियों की हुकूमत रही है और हर राज्य का अपना एक अलग इतिहास रहा है जैसे- बंगाल, भोपाल, लखनऊ आदि।
लेकिन आज हम आपको पंजाब के राजा महाराजा रणजीत सिंह और उनकी फेमस रानियों के बारे में जानकारी के रहे हैं। बता दें कि महाराजा रणजीत सिंह पंजाब के एक महान राजा थे, जिनकी बहादुरी के किस्से इतिहास के पन्नों में दर्ज है। तो चलिए आज हम आपको महाराजा रणजीत सिंह से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पंजाब के नीति-निर्माण में एक अहम भूमिका अदा की है।
कौन थे महाराजा रणजीत सिंह?
महाराजा रणजीत सिंह पंजाब के सबसे प्रमुख राजा थे। इनका जन्म 13 नवंबर 1780 में एक सिख परिवार में हुआ था। इतिहास के अनुसार कहा जाता है कि इनके पिता का नाम महाराजा महा सिंह और माता का नाम राज कौर था। बका दें कि रणजीत सिंह पंजाब के एक ऐसे राजा थे, जिन्होंने पंजाब का न सिर्फ निर्माण किया बल्कि अंग्रेजों के खिलाफ काफी समय तक संघर्ष भी किया था। हालांकि, राजा रणजीत सिंह की कई पत्नियां भी थीं, जिनके नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। (अकबर की इन बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप)
इसे ज़रूर पढ़ें- घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो जरूर जाएं पंजाब के अमृतसर
दातार कौर
इतिहास के अनुसार कहा जाता है कि दातार कौर रणजीत सिंह की सबसे खास पत्नियों में से एक थीं। इनका जन्म 1784 में एक सिख परिवार में हुआ था। कहा जाता है कि इनके पिता का नाम सरदार रण सिंह नाकाई और उनकी मां का नाम सरदारनी राय कौरी था। कई इतिहास का मानना है कि शादी से पहले दातार कौर का नाम बीबी राज कौर नकई था, जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदल दिया था। बता दें कि ये अपने पति पर महत्वपूर्ण प्रभाव के लिए जानी जाती है। (अकबर की पहली बेगम के बारे में कितना जानते हैं आप)
मेहताब कौर
मेहताब कौर भी महाराजा रणजीत सिंह की सबसे खास पत्नियों में से एक थीं। इनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। बता दें कि मेहताब कौर को महारानी मेहताब कौर के नाम से भी जाना जाता है। इनका जन्म 1782 में पंजाब में हुआ था। इनके पिता का नाम गुरबख्श सिंह कन्हैया और मां का नाम सादा कौर था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि लेकिन कहा जाता है कि मेहताब कौर रणजीत सिंह की पहली पत्नी थी। मेहताब कौर और रणजीत सिंह के तीन बेटे थे, जिसमें से एक सिख साम्राज्य के संस्थापक भी रहे हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- महाराणा प्रताप की इन शक्तिशाली रानियों के बारे में कितना जानते हैं आप?
प्रमुख पत्नियों के बारे में जानिए-
रणजीत सिंह की कई पत्नियां रही हैं, जिनके बारे में इतिहास में विस्तार से उल्लेख नहीं मिला है। लेकिन कहा जाता है कि ये भी राजा की खास पत्नियों में से एक थीं जैसे- जींद कौर, गुलाब कौर, गुल बहार बेगम आदि। जिंद कौर को कहा जाता है कि यह राजा की सबसे यंग पत्नी थीं। वहीं, गुलाब कौर के बारे में ज्यादा उल्लेख नहीं मिलता है। (महारानी अजबदे पंवार के बारे में कितना जानते हैं आप)
उम्मीद है कि आपको महाराजा रणजीत सिंह और उनकी रानियों से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Wikipedia)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।