हम सभी अपने जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं और इसके लिए बहुत अधिक प्रयास भी करते हैं। हालांकि, कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी हमें वह सफलता नहीं मिल पाती है, जिसकी हमें आशा होती है। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि हम कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं।
मसलन, वास्तु शास्त्र में हर रंग का अपना एक अलग महत्व बताया गया है और अगर सही रंगों को अपने वर्कप्लेस पर इस्तेमाल किया जाए तो इससे आपके करियर को एक बूस्ट मिलता है। इसलिए आप कोशिश करें कि आप सही जगह पर सही रंग का इस्तेमाल करें। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको अपने वर्कप्लेस में किन रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए-
चेयर कलर का रखें ख्याल
जब आप वर्कप्लेस पर बैठकर काम करती हैं तो आपको उसमें इस्तेमाल होने वाले कलर का ध्यान रखना चाहिए। मसलन, आप अपनी चेयर पर कभी भी ब्लू कलर का इस्तेमाल ना करें। इससे लिक्विडिटी बढ़ती है और आपको अपने काम में कभी भी वह स्टेलिबिलिटी नहीं मिल पाती है। इसके स्थान पर आप कोशिश करें कि आप अपनी चेयर के पीछे कोई रेड कलर का कपड़ा या टॉवल अवश्य बिछाएं। रेड कलर आपके मंगल को बूस्ट करता है और आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि दिलाता है।
इसे भी पढ़ें:वर्कप्लेस में गोल्स सेट करने से मिलते हैं ये चार बेमिसाल लाभ
व्हाइट मार्बल के शोपीस
जब आप वर्कप्लेस पर काम कर रही हैं तो कोशिश करें कि आप अपनी वर्कटेबल पर व्हाइट कलर के मार्बल का कोई छोटा शोपीस अवश्य रखें। इसे आप दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ सजाएं। इससे भी आपको अपने काम में फायदा मिलता है।
ब्लू कलर को करें अवॉयड
वर्कप्लेस पर ब्लू कलर को अवॉयड करने की सलाह दी जाती है। मसलन, आप अपने वर्कप्लेस पर ब्लू कलर के पर्दे या कारपेट का इस्तेमाल ना करें। आमतौर पर, वर्कप्लेस में दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठने की सलाह दी जाती है और इस दिशा में ब्लू कलर का इस्तेमाल बहुत अच्छा नहीं माना जाता है।(इसलिए बहुत जरूरी होते हैं वर्कप्लेस में दोस्त)
पर्पल कलर के स्टोन का करें इस्तेमाल
अगर आप अपने काम में ध्यान व एकाग्रता को बढ़ाना चाहती हैं तो ऐसे में आप अपनी वर्कटेबल पर बाईं तरफ ऐमेथिस्ट के स्टोन को भी रख सकती हैं। पर्पल कलर ये स्टोन ना केवल देखने में काफी अच्छे लगते हैं, बल्कि ये आपके ध्यान को भी बढ़ाते हैं। जिससे आप अधिक बेहतर परफारमेंस दे पाते हैं और इससे आपको करियर में ग्रोथ मिलती है। साथ ही, इससे आपको नया आइडिया जेनरेट करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें:जानिए वर्कप्लेस में महिलाएं किस तरह कर सकती हैं एक-दूसरे को सपोर्ट
बहुत अधिक कलर्स से बचें
कई बार लोग अपने वर्कप्लेस या ऑफिस को अधिक आकर्षक बनाने के लिए तरह-तरह के रंगों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वर्कप्लेस पर बहुत अधिक कलर्स का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाती है। कोशिश करें कि आप वहां पर सौम्य कलर जैसे क्रीम, व्हाइट, ऑफ व्हाइट कलर को अधिक प्राथमिकता दें। वहीं, अगर आप अपने वर्कप्लेस में लकड़ी का काम करवाते हैं तो उसे टीक कलर में ही करवाना चाहिए।
तो अब आप भी अपने वर्कप्लेस पर इन रंगों का इस्तेमाल करें और हर दिन खुद को सफलता की नई ऊंचाइयों पर चढ़ते हुए देखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों