What Colour Makes a House Look Modern: अपने आशियाने को सुंदर और अलग बनाने के लिए हम सभी वर्तमान समय के हिसाब से इसका स्ट्रक्चर तैयार करवाते हैं। साथ ही घर के हर एक कोने में होने वाले डिजाइन का खास ध्यान रखते है। लेकिन जब दीवारों की पुताई की बारी आती है, तो हम वहीं पुराने रंगों का चयन कर लेते हैं, जो वर्षों से चले आ रहे हैं। अब ऐसे में लाख बदलाव और डिजाइन अपनाएं लें। लेकिन लाल-पीला और गुलाबी रंग मकान को नया या मॉर्डन टच नहीं दे पाते हैं। इसके लिए लोग समय-समय नए-नए एक्सपेरिमेंट जैसे फर्नीचर का कलर, पर्दों का रंग और कालीन को लगाते हैं। पर आपको बता दें कि आप अपने घर को एक मॉडर्न लुक देना चाहते हैं तो आप पुराने घिसे-पिटे रंगों से बाहर निकलकर नए रंगों को चुनें।
सही रंग का चुनाव आपके घर को एक नया आयाम दे सकता है जिससे न सिर्फ घर में रहने वालों को बल्कि मेहमानों को भी एक अलग ही खूबसूरती का एहसास होगा। इस लेख में आज हम आपको 5 ऐसे ट्रेंड रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके घर को एक मॉर्डन और लग्जरी फील दे सकते हैं।
घर को मॉडर्न लुक देने के लिए कौन से रंग बेस्ट हैं?
- ऑफ-व्हाइट (Off-White)- अगर आप अपने घर को आज के समय के हिसाब से रंग देना चाहती हैं, तो ऑफ व्हाइट बेस्ट कलर है। यह रंग न सिर्फ घर को बड़ा और हवादार दिखाता है बल्कि शांत और सुखद एहसास भी देता है। ऑफ-व्हाइट की सबसे अच्छी बात यह है कि यह किसी भी तरह के फर्नीचर और डेकोरेशन आइटम के साथ मैच कर जाता है।
- ऑलिव ग्रीन (Olive Green)- दूसरा ऑप्शन अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए आप ऑलिव ग्रीन चुन सकती हैं। यह रंग दीवारों को एक रिच और सोबर लुक देता है। आप लिविंग रूम या बेडरूम में इस रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-कम पैसों में घर की सजावट कैसे करें? जानें ऑप्शन्स
- चारकोल ग्रे (Charcoal Grey)- ऊपर बताए गए दो रंग के अलावा आप चारकोल ग्रे रंग सिलेक्ट कर सकती हैं। बता दें कि यह रंग मॉर्डन घरों की पहली पसंद है। यह रंग घर को एक एलिगेंट और स्टाइलिश लुक देता है। आप इस रंग को किसी एक दीवार पर इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे वह दीवार हाईलाइट हो जाए। यह रंग घर को एक लग्जरी फील देता है।
- सैंडस्टोन (Sandstone)- अगर आप अपने घर को प्यारा और आरामदायक फील देना चाहती हैं, तो आप सैंडस्टोन एक वॉर्म और न्यूट्रल कलर चुन सकती हैं। यह रंग आपके घर में एक आरामदायक माहौल बनाता है। साथ ही दीवारों को एक टेक्सचर होता है।
- टील ब्लू (Teal Blue)- अगर आप अपने घर को अट्रैक्टिव लुक देना चाहती हैं, तो टील ब्लू बेस्ट रंग है। यह रंग घर को एक बोल्ड और मॉडर्न लुक देता है। आप इस रंग का इस्तेमाल लिविंग रूम या स्टडी रूम में कर सकते हैं। यह रंग घर में एक एनर्जी और फ्रेशनेस लाता है।
इसे भी पढ़ें-इन 5 डेकोरेशन टिप्स की मदद से अपने घर को दें नया लुक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों