Vastu Shastra Upay 25 September: स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए किस दिशा में बनवाएं टॉयलेट, एक्सपर्ट से जानें

घर को लोग अब अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन करवाते हैं। ऐसे में लोग हर एक छोटी-छोटी चीज का खास ध्यान रखते हैं। कुछ लोग अपने पूजा घर को अलग तरह से डिजाइन करवाते हैं। वहीं कुछ लोग बेडरुम के कलर का ध्यान रखते हैं, लेकिन जब टॉयलेट को डिजाइन करवाने की बात आती है, तो हम अक्सर वास्तु का ध्यान रखना भूल जाते हैं। इससे कई सारी परेशानियां जीवन में आने लगती है। इस बार आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल की बताई गई दिशा में टॉयलेट को डिजाइन करवाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और स्वास्थ्य हानि भी नहीं होती है।
टॉयलेट की सही दिशा कौन सी होनी चाहिए?
- वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, टॉयलेट बनाने के लिए पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा अच्छी मानी जाती है। इस दिशा में टॉयलेट बनवाने से वास्तु दोष कम होता है। साथ ही नेगिटिव एनर्जी का असर भी कम होता है।
- इसके अलावा दक्षिण दिशा में भी टॉयलेट बनवाया जा सकता है, लेकिन यह घर के मुख्य हिस्से से थोड़ी दूरी पर होना चाहिए। इससे घर के सदस्यों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
टॉयलेट बनवाते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
- घर में टॉयलेट बनवाते समय आप दरवाजे का खास ध्यान रखें। यह घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने न खुले।
- टॉयलेट की सीट इस तरह लगवाएं कि बैठते समय चेहरा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर न हो।
- टॉयलेट में हमेशा सफाई रखें, क्योंकि गंदगी से नकारात्मक ऊर्जा सबसे ज्यादा आती है।
- टॉयलेट के दरवाजे पर या अंदर सुगंधित पौधे या एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल जरूर करें।
- टॉयलेट में टूटा हुआ शीशा, बंद नाली या खराब नल न रखें। ये वास्तु दोष को बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें: घर से वास्तु दोष कम करती है पंचमुखी हनुमान की तस्वीर, जानें कैसे लगाएं
सही दिशा में टॉयलेट बनवाने से क्या मिलते हैं लाभ?
- सही दिशा में टॉयलेट डिजाइन करवाने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
- अगर आप सही दिशा का ध्यान रखकर टॉयलेट बनवाते हैं, तो आर्थिक प्रगति और समृद्धि बनी रहती है।
- टॉयलेट को वास्तु के हिसाब से बनवाने से मानसिक तनाव और झगड़े कम होते हैं।
- टॉयलेट के डिजाइन और दिशा का ध्यान रखते हैं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति का वास होता है।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: रसोई में रखी ये दो चीजें कभी न करें दान, हो सकता है धन का नुकसान
अगर आप घर बना रहे हैं या टॉयलेट की दिशा बदलने की सोच रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशा का चुनाव जरूर करें। सही दिशा में बना टॉयलेट न केवल स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली भी लगता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।