हर दिशा का अपना एक अलग वास्तु होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ही घर की सुख समृद्धि बनी रहती है। इसलिए जब भी लोग घर बनवाते हैं तो दिशा का ध्यान रखते हैं। इससे घर का वास्तु अच्छा बना रहता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब हम बना हुआ घर लेते हैं, तो वास्तु का ध्यान रखना भूल जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इसमें कुछ खास तरीके से अपने घर के वास्तु का ध्यान रखें, ताकि आपके घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता फैली रहती है।
पश्चिम मुखी घर का द्वार
वास्तु के अनुसार, पश्चिम मुखी भूखंड पर मुख्य द्वार तीसरे और चौथे भाग में बनाना अच्छा होता है। पश्चिम मुखी घर के लिए मुख्य द्वार के लिए उत्तम दिशा उत्तर-पश्चिम या पश्चिम दिशा मानी गई है। दक्षिण- पश्चिम दिशा में मुख्य द्वार बनाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें नेगेटिव एनर्जी आती है। साथ ही, नकारात्मकता सबसे ज्यादा फैलती है। इसलिए आपको घर का मुख्य द्वार बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें।
पश्चिम मुखी के ड्राइंग रूम को कैसे बनवाएं
वास्तु के अनुसार, पश्चिम मुखी घर में ड्रॉइंग होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी आती है। इसके लिए आपको इसी दिशा की दीवार पर फर्नीचर रखने से आपके घर में किसी तरह की कोई नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है। इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपको किसी तरह की कोई प्रॉब्लम न हो।
इसे भी पढ़ें: माचिस की 2 तीलियों से ऐसे चेक करें अपने घर का औरा, झटपट पकड़ में आ जाएगी नकारात्मक ऊर्जा
पश्चिम मुखी घर में इस दिशा में बनवाएं सीढ़ी
वास्तु के अनुसार, पश्चिम मुखी पर अगर आप सीढ़ियां बनवाते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके लिए आपको क्लॉकवाइज बनाना है। इससे सूर्य का प्रकाश अच्छा बना रहता है। साथ ही, इसमें लाइट कलर करवाएं। इसलिए आपको सीढ़ी बनवाते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। साथ ही, आप अपने पंडित जी से जानकर वास्तु सही कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ऑफिस में नहीं मिल रहा मेहनत का कोई फल तो डेस्क पर रखें ये 1 चीज, मिल सकते हैं कई लाभ
अगर आप भी इस दिशा का घर ले रहे हैं, तो इन चीजों का ध्यान रखें, ताकि आपके आसपास भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। साथ ही, आपके जीवन में सफलता बनी रहे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों