Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    मां दुर्गा के वाहनों के महत्‍व, जानें देश पर इनका क्‍या पड़ता है असर

    देवी दुर्गा इस साल अपने वाहन हाथी पर सवार होकर धरती लोक पर आई हैं। तो आइए जानें कैसी रहेगी देश की भौगोलिक स्थिति। साथ ही, यह भी जानें की अलग-अलग वाहनों का क्‍या पड़ता है असर।
    author-profile
    Updated at - 2019-10-01,19:14 IST
    Next
    Article
    vahans of goddess durga and know about them main

    हर साल देवी दुर्गा अपने अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर धरती पर आती है। ऐसी मान्‍यता है कि देवी दुर्गा जिस वाहन पर चढ़कर धरती लोक पर आती है उसका असर धरती वासियों पर पड़ता है। ऐसी मान्‍यता है कि इसका असर देश की भौगोलिक स्थिति पर पड़ता है। इन वाहनों का अपना महत्‍व और अर्थ होता है। इस साल देवी दुर्गा अपने वाहन हाथी पर सवार होकर धरती लोक पर आई हुई हैं। तो आइए जानें कैसी रहेगी देश की भौगोलिक स्थिति। साथ ही यह भी जानें की अलग-अलग वाहनों का क्‍या पड़ता है असर।

    different vahans of goddess durga and their important inside

    इसे जरूर पढ़ें: दिल्ली के इस मंदिर को सजाने के लिए साउथ इंडिया से आते हैं फूल, जानें क्यों

    क्‍या आपको पता है कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा अपने परिवहन के तरीके को बदलती हैं। शेर के अलावा देवी दुर्गा के चार अन्य वाहन भी हैं, जिसमें हाथी, घोड़ा, नाव और पालकी शामिल है। देवी दुर्गा धरती लोक पर आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग वाहनों का इस्‍तेमाल करती हैं। ऐसा माना जाता है कि एक ही सवारी पर उसका आगमन और प्रस्थान उथल-पुथल, प्राकृतिक आपदाओं, युद्धों और सामाजिक अशांति को इंगित करता है, जिससे मानव जाति के बीच संकट की स्थिति पैदा हो सकती है।

    Recommended Video

    हाथी

    देवी दुर्गा का वाहन हाथी शांति और समृद्धि को इंगित करता है, इसलिए देवी दुर्गा से इस वाहन पर आगमन या प्रस्थान करने का अर्थ होता है कि मां दुर्गा आपके जीवन को अच्छे कामों, आशीर्वादों, आपकी कड़ी मेहनत और खुशी से भर देंगी।

    नाव

    नाव जल परिवहन का एक‍ जरिया है और जब देवी दुर्गा नाव पर आती हैं तो इसका संकेत होता है बारिस और अच्छी फसल, यह दोनों प्रतिनिधित्व करता है। मां दुर्गा के इस वाहन पर आगमन या प्रस्थान करने का अर्थ होता है वह आपको वह सब कुछ प्रदान करेगी जो आपको चाहिए। नवरात्रि में इन रंगों के इस्‍तेमाल से अपने 9 ग्रहों और अंकों को मजबूत करें

    vahans of maa durga and know about them inside

    पालकी

    यह चार लोगों द्वारा एक व्यक्ति को गोद पर ले जाने का प्रतिनिधित्व करता है। यहां इसका अर्थ महामारी का प्रकोप है। इस वाहन से देवी दुर्गा का आगमन या प्रस्थान इस बात की व्याख्या करता है कि देश में महामारी की स्थिति पैदा हो सकती है। Navratri Vastu Tips: दीपक जलाते वक्त किन बातों का रखें ध्यान

    vahans of goddess durga and know about those four inside

    इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13: पंजाब की 'कैटरीना कैफ' पर फिदा हुए सलमान खान, जानें क्‍या है कनेक्शन

    घोड़ा

    हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवी दुर्गा के वाहन घोड़े पर आने का मतलब होता है यह मानव जाति के लिए एक खतरा लेकर आएगा। यह खतरे का संकेत होता है। यह विनाश का प्रतिनिधित्व करता है। Navratri 2nd Day: देवी ब्रह्मचारिणी की इस तरह करें पूजा

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi