image

Durga Ashtami पर क्‍या करें मेष राशि वाले? जानें कैसे करें 'शानि की साढ़ेसाती ' के प्रभाव को कम

दुर्गा अष्टमी पर मेष राशि वालों के लिए खास उपाय जानें। मां महागौरी की पूजा, सफेद फूल अर्पित करना, कन्या पूजन और दुर्गा सप्तशती पाठ से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है और करियर, धन व रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आता है।
Editorial
Updated:- 2025-09-29, 07:50 IST

नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा की आराधना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों को शीघ्र फल मिलता है। माना जाता है कि अष्टमी पर सच्चे मन से देवी की भक्ति करने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं और मन में आत्मविश्वास बढ़ता है। यही कारण है कि इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है, क्योंकि वे शनि की साढ़ेसाती से गुजर रहे हैं। इस कारण उन्हें करियर में उतार-चढ़ाव, धन से जुड़ी रुकावटें और पारिवारिक जीवन में तनाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार मन में नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास कम हो जाता है।

ऐसे में अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा और विशेष उपाय करना बहुत लाभकारी हो सकता है। हमने इस बारे में पंडित सौरभ त्रिपाठी से बात की और जाना कि दुर्गा अष्‍टमी के दिन क्‍या उपाय किए जा सकते हैं, जो मेष राशि पर चल रही शनि के साढ़े साती के प्रभाव को थोड़ा कम कर सकते हैं। वह कहते हैं, "इस दिन माता को सफेद फूल अर्पित करना, दुर्गा सप्तशती का पाठ करना या कन्या पूजन करना विशेष फलदायी माना जाता है। इससे न सिर्फ शनि की पीड़ा कम होती है बल्कि करियर, धन और रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।"

पंडित जी कुछ और भी आसान और असरदार उपाय बता रहें हैं, जिन्‍हें करने से और मां महागौरी की कृपा से मेष राशि के जातकों का मनोबल बढ़ेगा और वे मुश्किल परिस्थितियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। अष्टमी का यह दिन उनके जीवन में नई ऊर्जा और शुभ अवसर लेकर आ सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- क्या वाकई उपायों से खत्म हो जाती है शनि की साढ़े साती? खुद ज्योतिष से जानें

navratri 2025 puja vidhi

अष्टमी पर मेष राशि वालों के लिए विशेष उपाय

नवरात्रि की अष्टमी तिथि मां महागौरी की आराधना का दिन होता है। इस दिन मेष राशि के जातकों के लिए कुछ खास उपाय करने से शनि की पीड़ा कम होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है-

  • सबसे पहले प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और माता महागौरी की पूजा प्रारंभ करें। माता को चांदी या स्टील की थाली में सफेद पुष्प, नारियल और हलवा-पूरी का भोग अर्पित करें। पूजा के दौरान श्रद्धा भाव से “ॐ देवी महागौर्यै नमः” मंत्र का 108 बार जप करें। यह मंत्र साधना मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक माना जाता है।
  • इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। घर पर आई छोटी बच्चियों को भोजन कराएं और उनकी इच्छानुसार उपहार देकर विदा करें। ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है।
  • पूजन के उपरांत शनि देव की शांति के लिए पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय शनि के अशुभ प्रभाव को कम करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
  • इन सरल उपायों को अपनाकर मेष राशि के जातक अष्टमी पर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और जीवन की कठिनाइयों से राहत पा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- शनिदेव के मंदिर में मूर्ति के पीछे रखें यह 1 चीज, कई परेशानियां हो सकती हैं दूर

इन उपायों से क्‍या होंगे मेष राशि वालों को फायदे

  1. - शनि की साढ़ेसाती से उत्पन्न मानसिक तनाव और आर्थिक बाधाएं कम होंगी।
  2. - कार्यक्षेत्र में अटके कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे।
  3. - पारिवारिक जीवन में मधुरता और स्थिरता आएगी।
  4. - नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घटकर आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मेष राशि वाले यदि इस उपाय को श्रद्धा और नियमपूर्वक करें तो न केवल शनि का प्रभाव कम होगा बल्कि माता महागौरी की कृपा से जीवन में नई दिशा और सफलता भी प्राप्त होगी। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। अन्‍य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;