Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:41 AM IST

'द केरल स्टोरी' की अदा शर्मा जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानें उनके बारे में कुछ खास बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' दर्शक काफी अधिक पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको अभिनेत्री की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।  
Updated:- 2023-05-09, 17:07 IST
image

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म ने रिलीज के बाद तीन ही दिन में 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली हैं। इस फिल्म में अदा खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अभिनेत्री की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

अदा शर्मा की एक्टिंग फैंस कर रहे हैं पसंद

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

 

खबरों के अनुसार 'द केरल स्टोरी' के लिए अदा शर्मा ने 1 करोड़ रुपए चार्ज किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री ने शालिनी उन्नीकृष्णन नाम की लड़की का भूमिका निभाया हैं। इस फिल्म की कहानी के साथ ही अभिनेत्री की एक्टिंग को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।

फिल्म '1920' से किया था डेब्यू

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

 

बात दें कि अदा शर्मा इससे पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म '1920' से अदा शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। इस फिल्म के अलावा अदा शर्मा ने कई हिन्दी, तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें : इस साल आने वाली इन बॉलीवुड फिल्मों का रहेगा बेसब्री से इंतजार

अदा शर्मा की कुल संपत्ति

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अदा शर्मा की कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये से अधिक है। अभिनेत्री के पास मुंबई में एक लग्जरी फ्लैट भी हैं जिसकी कीमत करोड़ में बताई जाती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री को कई महंगी गाड़ी में देखा गया है जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।

इसे भी पढ़ें : अदा शर्मा के हॉट फोटोशूट की ये तस्वीरें हैं बेहद आकर्षक

अदा शर्मा सोशल मीडिया पर रहती है एक्टिव

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री की प्रोफाइल देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं कि अदा शर्मा को घूमना कितना पसंद है। वहीं अभिनेत्री को 7.3M लोग फोलो करते हैं। वह अपनी रील और फोटो इंस्टाग्राम पर अक्सर शेयर किया करती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

 

Image Credit- instagram

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।