herzindagi
What is the story of Tapta Kund Badrinath

बद्रीनाथ धाम के इस कुंड का हमेशा खौलता रहता है पानी, जानिए रहस्य

12 मई को भारत में मौजूद चारों धामों के कपाट खोल दिए गए थे। सभी धामों का अपना एक विशेष महत्व है। इसमें गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-29, 19:06 IST

भारत देश अपनी खूबसूरत जगह और नजारों के साथ-साथ रोचक किस्से कहानियों के लिए प्रचलित है। इसके अलावा यहां पर ऐतिहासिक स्मारकों से लेकर मंदिरों तक में कई आकर्षण रहस्य देखने और सुनने को मिलते हैं। उन्हीं में से एक उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम भी शामिल है। यहां की संरचना से लेकर वास्तुकला से जुड़े कई रोचक तथ्य शामिल है। यह धाम भगवान विष्णु को समर्पित तीर्थ स्थलों में से एक है। इस आर्टिकल में आज हम आपको यहां पर स्थित कुंड के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें, कि इसमें मौजूद पानी साल के बारह मास खौलता रहता है।

इस दिन खोले गए थे कपाट

Badrinath dham interesting facts hindi

नर और नारायण के गोद में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट  12 मई, 2024 को सुबह 6 बजे ब्रह्म मुहूर्त में खोले गए थे। पट खुलने के बाद से श्रद्धालु दर्शन के लिए जा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति ने बद्रीनाथ के दर्शन कर लिए उसका जीवन धन्य हो गया। उसे जन्म मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है।

इसे भी पढ़ें- अयोध्या ही नहीं, बल्कि भारत के ये राम मंदिर भी हैं श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास

बद्रीनाथ के नाथ के पीछे की कहानी

Badrinath dham interesting history

हिंदू कथा के अनुसार, भगवान विष्णु एक बार इस स्थान पर ध्यान लगाने के लिए बैठे थे। उस दौरान यहां का मौसम काफी ठंडा हो गया था, जिसके बाद मां लक्ष्मी ने बेर के पेंड़ के रूप में उनकी रक्षा की थी। जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो देवी लक्ष्मी से प्रसन्न होकर वृक्ष का नाम बद्री विशाल रख दिया। यहां दर्शन करने आने वाले भक्त इस पेड़ के नीचे बैठकर ध्यान लगाते हैं।  बता दें, कि इसके नाम से इस तीर्थ स्थल का नाम भी पड़ा है।

बद्रीनाथ में स्थित तप्त कुंड आखिर क्यों रहता है गर्म

tapat kund facts

बद्रीनाथ मंदिर चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस जगह का तापमान साल के बारह महीने ठंडा रहता है। लेकिन यहां से कुछ दूरी पर स्थित एक ऐसा कुंड स्थित है, जहां पर ठंड के बावजूद भी इसका पानी हमेशा गर्म रहता है। इसका नाम तप्त कुंड है। इसे भगवान अग्निदेव का निवास स्थल पर भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पानी में स्नान करने से  शरीर की सभी समस्याओं दूर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- गुजरात में है एक अनोखा मंदिर, जहां नहीं है देवी-देवताओं की एक भी मूर्ति

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Wikipedia

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।