भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जो बेहद अनोखे हैं और उनका अपना अलग धार्मिक महत्व है। इन्हीं में से एक है- गुजरात में अंबाजी माता का मंदिर, जहां किसी भी देवी-देवता की मूर्ति नहीं है। फिर भी यह मंदिर दुनियाभर में काफी मशहूर है। गुजरात का अंबाजी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। दरअसल, यह मंदिर कई मायनों में खास है। तो चलिए इसके बारे में आज विस्तार से जानते हैं। साथ ही, यह भी जानेंगे कि मूर्ति न होने के बावजूद यहां आखिर किसकी पूजा होती है।
गुजरात के बनासकांठा में स्थित अंबाजी मंदिर काफी अलग है। इस मंदिर में देवी की कोई प्रतिमा या मूर्ति नहीं है, बल्कि इसके गर्भगृह में एक पवित्र 'वीसा' यंत्र रखा है और इसकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि यह यंत्र उज्जैन और नेपाल में शक्तिपीठों के अंदर रखे गए मूल यंत्र से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि इस यंत्र को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है।
सोने के शंकु के साथ सफेद संगमरमर से बना अंबाजी माता का यह मंदिर मूल रूप से नागर ब्राह्मणों द्वारा बनाया गया था। ऐसी मान्यता है कि यह मंदिर मूर्ति-पूजा से पहले का है और यही कारण है कि परिसर में कोई मूर्ति नहीं है। परिसर के पास एक कुंड भी है, जिसमें डुबकी लगाना बेहद पवित्र माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या ही नहीं, बल्कि भारत के ये राम मंदिर भी हैं श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास
कहा यह भी जाता है कि जब पिता दक्ष द्वार भगवान शंकर को अपमान सहना पड़ा तो सती ने यज्ञ की अग्नि में कूदकर अपनी प्राणों की आहुति दे दी थी। इसके बाद, भोलेनाथ ने सती के पार्थिव शरीर को कंधे पर लेकर इधर-उधर घूमने लगे। इसी बीज विष्णु भगवान ने चक्र से सती के शरीर को काट दिया, जिससे उनके टुकड़े होकर कई जगह पर गिरे। जहां-जहां सती के अंग गिरे वहां-वहां शक्तिपीठ बना। इसी तरह माना जाता है कि गुजरात के अंबाजी मंदिर में माता सती का हृदय गिरा था।
इसे भी पढ़ें- गुजरात में परिवार के साथ घूमने के लिए 10 फेमस जगह
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi, Jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।