बच्चों का फ्यूचर करना चाहती हैं सेफ? तो इन 5 स्कीम्स में कर सकती हैं इन्वेस्ट

Where to invest a lump sum for a child: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा पढ़-लिखकर तरक्की करे और खूब नाम कमाए। लेकिन, उससे पहले पैरेंट्स को ऐसे जरूरी कदम उठाने पड़ते हैं, जो बच्चे की कामयाबी की सीढ़ी बनते हैं। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं सही समय पर सही निवेश के बारे में। बदलते समय में जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है, ऐसे में सिर्फ सेविंग्स काफी नहीं होती हैं। बच्चों के भविष्य के लिए स्मार्ट इन्वेस्टेमेंट भी जरूरी है, जो सिर्फ पैसे की जरूरत पूरी न करे, बल्कि जोखिम से भी बचाए।
स्मार्ट इन्वेस्टमेंट का जिक्र आते ही बहुत लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर पैसा कहां निवेश करना चाहिए जिससे भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सके। अगर आप भी बच्चे की पढ़ाई, मेडिकल जरूरतों या आगे की जिम्मेदारियों के लिए परेशान रहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि, आज हम यहां ऐसी 5 स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आप इन्वेस्ट कर सकती हैं।
बच्चों के भविष्य के लिए इन 5 स्कीम्स में करें इन्वेस्ट
सुकन्या समृद्धि योजना
भारत सरकार ने इस योजना को खासकर बेटियों के लिए शुरू किया है। इस योजना में बेटी के नाम से अकाउंट खुलवाना होगा और फिर आप सालाना इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में कम से कम 250 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। इस पॉलिसी में से बेटी के 18 साल के होने के बाद मैच्योर होती है।
इसे भी पढ़ें: 10 साल में बचाने हैं 50 लाख रुपये? एक्सपर्ट से जानें एक महीने में कितने की SIP होगी फायदेमंद
चिल्ड्रन गिफ्ट म्युचुअल फंड
अगर आप बच्चे के भविष्य के लिए इन्वेस्टमेंट करना चाहती हैं, तो चिल्ड्रन गिफ्ट म्युचुअल फंड में भी एक ऑप्शन है। यह एक तरह का म्युचुअल फंड है, जिसमें बच्चे की पढ़ाई और शादी के लिए निवेश किया जा सकता है। हालांकि, इस म्युचुअल फंड में निवेश करने से पहले पैरेंट्स को अच्छी तरह से लॉक इन पीरियड, रेट ऑफ रिटर्न जैसी डिटेल्स जान लेनी चाहिए।
यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान
इस स्कीम में लाइफ इंश्योरेंस और इन्वेस्टमेंट दोनों का लाभ मिल सकता है। जी हां, यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान डबल बेनिफिट वाली स्कीम है, इसमें लाइफ इंश्योरेंस का कवरेज और मार्किट रिटर्न दोनों का लाभ लिया जा सकता है। इस लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम से आप अपने बच्चे का फ्यूचर सिक्योर कर सकती हैं।
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट
यह इंडियन पोस्ट ऑफिस की स्कीम है। इस स्कीम में निवेश करके आप बच्चे के भविष्य की जरूरतों जैसे पढ़ाई और शादी के लिए पैसा जोड़ सकती हैं। पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट का मैच्योरिटी पीरियड 1 से 5 साल के बीच होता है। ऐसे में अगर आप छोटे समय के लिए निवेश करना चाहती हैं, तो इंडियन पोस्ट ऑफिस की इस स्किम में भी इन्वेस्ट कर सकती हैं। पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट में 1 हजार रुपये से निवेश किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: 50 हजार महीना सैलरी में भी कर सकती हैं SIP, एक्सपर्ट से जानें कितना निवेश फायदेमंद
किसान विकास पत्र
यह एक लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है। इस स्कीम में पैरेंट्स 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए निवेश कर सकते हैं। किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश की गई राशि 115 महीनों में डबल हो जाती है। इसे आप उदाहरण से समझ सकती हैं, अगर आपने किसान विकास पत्र में 1 लाख रुपये जमा किए तो 115 महीने का समय पूरा होने के बाद आपको 2 लाख रुपये की राशि मिल सकती है।
किसान विकास पत्र स्कीम में 1 हजार रुपये से निवेश किया जा सकता है। लेकिन, इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें निवेश करने की अधिकतम कोई राशि नहीं है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।