Vastu Tips: परीक्षा में सफलता के लिए सही दिशा में बैठकर करें पढ़ाई

कई बार बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करते हैं फिर भी उनके परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं आते हैं। वैसे तो मेहनत करके ही सफलता मिलती है लेकिन आपके आस-पास का वातावरण भी पढ़ाई के लिए बहुत ज्यादा मायने रखता है। कई बार बच्चे जिस जगह पर और जिस दिशा में बैठकर पढ़ाई करते हैं वो वास्तु के अनुसार ठीक नहीं होती है।
दरअसल अन्य चीजों की तरह पढ़ाई का स्थान वास्तु के अनुसार ही हो तो ज्यादा बेहतर होता है। ऐसा माना जाता है कि बच्चों के स्टडी रूम में रखी चीजों, स्टडी टेबल और बैठने की सही जगह बच्चे की सफलता का कारण बन सकती है, इसलिए इसे वास्तु नियमों के अनुसार ही रखें।
वहीं यदि बच्चे सही दिशा में बैठकर पढ़ाई करते हैं तब भी उनकी सफलता के योग बनते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें बच्चों की पढ़ाई के लिए कौन सी दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है।
वास्तु के अनुसार पढ़ाई की सबसे अच्छी दिशा

जब भी आप बच्चे की पढ़ाई की दिशा के बारे में सोचते हैं तो वास्तव में सही दिशा का निर्धारण जरूरी होता है। वास्तु की मानें तो पढ़ाई के लिए कुछ विशेष दिशाएं ही अच्छी मानी जाती हैं और इन दिशाओं में बैठकर पढ़ाई करने से बच्चे के परीक्षा में अच्छे अंक पाने के योग बनते हैं। वास्तु के अनुसार पढ़ाई करने की सबसे अच्छी दिशा उत्तर-पूर्व के कमरे में उत्तर या पूर्व की ओर मुंह करके बैठना होता है।
इसे जरूर पढ़ें: Study Room Vastu: अगर आपका बच्चा भी पढ़ाई में है कमजोर, करें उसके स्टडी रूम में ये बदलाव
पढ़ाई करते समय मुख किस दिशा में होना चाहिए
पढ़ाई करते समय आपका मुंह हमेशा पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। यदि यह संभव नहीं है तो आप पूर्व की जगह उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भी बैठ सकते हैं। इसके अलावा आप उत्तर पूर्व दिशा की ओर मुख करके भी पढ़ाई कर सकते हैं। ये दिशाएं पढ़ाई के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं और यदि बच्चा इन दिशाओं की ओर मुंह करके बैठता है तो परीक्षा में सफलता के योग बनते हैं।
वास्तु के अनुसार कैसी रखें स्टडी टेबल

- स्टडी टेबल हमेशा एक सही आकार की बनी होनी चाहिए। कभी भी स्टडी रूम में ऐसी टेबल न रखें जिसका आकार निश्चित न हो।
- कोशिश करें कि पढ़ाई के कमरे में आयताकार या चौकोर आकार की टेबल रखें।
- टेबल को दीवार से कम से कम 3-4 इंच दूर हो और सीधे उसका सामना न करें।
- स्टडी टेबल के सामने की दीवार पर एक प्रेरक पोस्टर अवश्य होना चाहिए और वह खाली नहीं होना चाहिए।
- कमरे की पूर्व और उत्तर की दीवारों में अलमारियां नहीं होनी चाहिए।
- किताबों के सभी स्टोरेज कैबिनेट दक्षिण और पश्चिम की दीवारों पर रखे जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: बच्चों की पढ़ाई के लिए घर की किस दिशा में रखें स्टडी टेबल
वास्तु अनुसार स्टडी टेबल की सही दिशा

- जिस तरह पढ़ाई करने के लिए सबसे अच्छी दिशा जरूरी है, उसी तरह स्टडी टेबल के उत्तर या पूर्व सबसे अच्छी दिशा मानी जाती है क्योंकि यह दिशा आपकी एकाग्रता को बढ़ा सकती है।
- स्टडी रूम में किताबों को रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा का होना जरूरी है। वास्तु के अनुसार किताबें रखने की सबसे अच्छी दिशा उत्तर-पूर्व है।
- पढ़ाई के दौरान एकाग्रता जरूरी है इसलिए एक साफ-सुथरा वातावरण और हर समय साफ-सुथरी स्टडी टेबल अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है।
यदि आपका बच्चा सही दिशा में बैठकर पढ़ाई करता है तो उसके परीक्षा में सफलता के योग बन सकते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।