herzindagi
 kapoor sisters and their work

सोनम कपूर से शनाया तक, एक से बढ़कर एक हैं ये 6 कपूर सिस्टर्स

बॉलीवुड के दूसरे कपूर खानदान की बेटियां काफी टैलेंटेड हैं। जानिए कपूर सिस्टर्स की जिंदगी में फिलहाल क्या चल रहा है। 
Editorial
Updated:- 2022-04-04, 16:52 IST

बॉलीवुड में कपूर खानदान एक जाना-माना नाम है और हमेशा कपूर खानदान की बात करने पर पृथ्वीराज कपूर और उनके बच्चे याद आते हैं, लेकिन बॉलीवुड का एक और कपूर खानदान है जो उतना ही फेमस है। ये है बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर का परिवार। यहां हर कोई अपने अलग रोल में फिट है।

इस परिवार में ज्वेलरी डिजाइन, फैशन डिजाइनर, मॉडल, इन्फ्लूएंसर, एक्ट्रेस, स्टाइल आइकन, फिटनेस फ्रीक, एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सभी मिल जाएंगे। अगर बात की जाए कपूर सिस्टर्स की तो इस परिवार की बेटियां अपने-अपने करियर को लेकर बहुत सीरियस हैं।

हाल ही में शनाया कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की है। शनाया ने मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प वॉक किया है और जल्द ही वो फिल्म में भी दिखने वाली हैं। तो चलिए आज बात करते हैं इन कपूर सिस्टर्स की और जानते हैं कि ये सभी क्या कर रही हैं।

सोनम कपूर-

सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की बात जगजाहिर की है। सोनम कपूर आहूजा अपनी पहली प्रेग्नेंसी के लुक्स भी शेयर कर रही हैं और इस मौके पर भी वो काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। 2018 में शादी के बाद से सोनम मुंबई और लंदन दोनों को ही अपना घर बना चुकी हैं। फिलहाल किसी फिल्म का हिस्सा नहीं होते हुए भी सोनम कई ब्रांड एंडोर्समेंट्स कर रही हैं और कई फैशन शो में भी शिरकत करती दिखती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- फैशनिस्टा सोनम कपूर ने आनंद अहूजा से क्यों की शादी, जानिए असली वजह

रिया कपूर-

दूसरी बहन रिया कपूर खुद को बतौर फिल्म प्रोड्यूसर और फैशन स्टाइलिस्ट स्थापित कर चुकी हैं। रिया 'आएशा और खूबसूरत' जैसी फिल्मों की प्रोड्यूसर रह चुकी हैं और सोनम कपूर के साथ मिलकर उन्होंने Rheson नामक फैशन लाइन भी शुरू की है। 2018 में आई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को प्रोड्यूस करने के लिए रिया को काफी सराहा गया। कुछ समय पहले ही रिया ने मुंबई में अपने घर में शादी की है। रिया कपूर बतौर स्टाइलिस्ट भी जानी जाती हैं और सोनम कपूर के रेड कार्पेट और आइकॉनिक लुक्स के पीछे रिया का फैशन सेंस ही होता है।

rhea kapoo work

अंशुला कपूर-

बोनी कपूर और मोना कपूर की बेटी अंशुला कपूर भले ही फिल्म लाइन में न हों, लेकिन वो किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि, अंशुला का फिल्म इंडस्ट्री में आने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन उनकी मौजूदगी हमेशा दर्ज की जाती है।

anshula kapoor work

खबरों की मानें तो अंशुला एक ऐसे ऑर्गेनाइजेशन को चलाती हैं जो फैन्स को उनके फेवरेट सेलेब्स से मिलने का अवसर प्रदान करती है। 2014 में अंशुला ने 'Exceed Entertainment Pvt. Ltd' भी ज्वाइन की थी जहां वो असोसिएट के तौर पर काम करती थीं। अंशुला को लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहना ही पसंद है।

जाह्नवी कपूर-

बड़ी बहन सोनम के नक्शेकदम पर चलते हुए जाह्नवी भी मंझी हुई एक्ट्रेस बन रही हैं। जहां सोनम कपूर ने फिल्म 'नीरजा' में अपना जौहर दिखाया वहीं जाह्नवी ने भी 'गुंजन सक्सेना' बन खूब तारीफ बटोरी। जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और धीरे-धीरे उन्हें इंडियन किम कार्दशियन का नाम दिया जाने लगा है। भले ही जाह्नवी की फिल्में अभी कम हों, लेकिन वो किसी भी तरह से पीछे नहीं हैं। जाह्नवी भी कई फैशन शो में हिस्सा ले चुकी हैं।

janhvi kapoor and her work

इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करेंगी शनाया कपूर, जानिए उनके बारे में कुछ ख़ास बातें

खुशी कपूर-

जाह्नवी की छोटी बहन खुशी भी बेहद टैलेंटेड हैं और मॉडलिंग में अपना डेब्यू करने के साथ-साथ जल्द ही फिल्म लाइन में भी दिख सकती हैं। कुछ समय पहले बोनी कपूर ने ये कहा था कि खुशी ने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, लेकिन उन्हें लॉन्च करने में बोनी का कोई हाथ नहीं है।

khushi kapoor and her work

ऐसा माना जा रहा है कि खुशी कपूर का डेब्यू सुहाना खान के साथ हो सकता है और इसमें अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी हो सकते हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर किसी की भी तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

शनाया कपूर-

करण जौहर ने हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत बनने वाली फिल्म 'बेधड़क' को लेकर घोषणा की है जिसमें शनाया कपूर भी शामिल होंगी। शनाया ने हाल ही में एक फैशन शो में भी हिस्सा लिया था जहां उनकी रैम्प वॉक की तारीफ की गई थी। शनाया कपूर बेहद कॉन्फिडेंट हैं और अब जल्दी ही बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं।

shanaya kapoor and her work

हालांकि, बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शनाया ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में काम भी किया है। शनाया अक्सर सुहाना खान और अनन्या पांडे के साथ हैंग आउट करती दिख जाती हैं और उनकी ही तरह वो खुद भी सोशल मीडिया स्टार हैं।

तो ये था कपूर सिस्टर्स का स्वैग। उम्मीद है कि जल्द ही हमें खुशी कपूर के डेब्यू की जानकारी भी मिलेगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।