herzindagi

बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करेंगी शनाया कपूर, जानिए उनके बारे में कुछ ख़ास बातें

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर अब तक कई स्टार किड को लॉन्च कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा हैं। जी हां, सोनम कपूर और जान्हवी के बाद शनाया कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह भी जान्हवी की तरह करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगी। शनाया अपनी पहली फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई में शुरू कर देंगी। इस बात की जानकारी शनाया ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है, जिसके बाद सेलेब्स लगातार उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं संजय कपूर और महीप कपूर भी अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्टिंग से पहले शनाया असिस्टेंट डायरेक्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें- <div>&nbsp;</div>

Priyanka Singh

Editorial

Updated:- 22 Mar 2021, 17:03 IST

सुहाना और अनन्या की हैं बेस्ट फ्रेंड

Create Image :

शनाया कपूर पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। यही नहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अनन्या पांडे उनके सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। यह तीनों बचपन के अच्छे दोस्त हैं, इसलिए अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। पार्टी हो या फिर हॉलीडे ये तीनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं अनन्या पांडे भी करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। ऐसे में शनाया कपूर भी अब पूरी तरह से तैयार हैं।

मां के साथ शेयर कर चुकी हैं स्क्रीन

Create Image :

बतौर एक्ट्रेस शनाया कपूर अभी तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन बात करें कैमरा फेस करने की तो वह अपनी मां महीप कपूर के साथ नजर आ चुकी हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में शनाया कपूर भी नजर आईं थीं। वहीं अभी से शनाया की फैन-फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है, उन्हें इंस्टाग्राम पर 466k लोग फॉलो करते हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

Create Image :

शनाया कपूर ने कुछ वक्त पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक किया है, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे, कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। शनाया के इंस्टाग्राम पब्लिक करने से पहले उनकी मां महीप कपूर उनकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया करती थीं, जिसे फैंस खूब पसंद करते थे।

शनाया 3 साल पहले हुईं थीं ग्रेजुएट

Create Image :

शनाया 3 साल पहले ही ग्रेजुएट हुईं थीं। उन्होंने lecole Mondiale World School से 12वीं की थी। सेरेमनी की तस्वीरें संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसमें बहन खुशी भी नजर आईं थी। वहीं 12 वीं के बाद से ही वह बॉलीवुड का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्म मेकिंग का कोर्स भी किया है।

असिस्टेंड डायरेक्टर के तौर पर किया काम

Create Image :

एक्टर के तौर पर भले ही शनाया जल्द डेब्यू करने वाली हो, लेकिन वह इंडस्ट्री का हिस्सा काफी पहले ही बन चुकी हैं। फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म में वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर शरण शर्मा थे। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद शनाया ने तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वह शरण के साथ नजर आ रही थीं।

कजिन्स से हैं बेहद क्लोज

Create Image :

शनाया अपने कजिन्स भाई-बहन से काफी क्लोज हैं। अंशुला, जान्हवी या फिर सोनम हर कोई एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। फिर चाहे बर्थडे हो या फिर कोई सेलिब्रेशन। यही नहीं त्योहार या फिर फैमिली फंक्शन में भी सभी एक दूसरे के साथ नजर आते हैं।

 

बेली डांस से जीत चुकी हैं दिल

Create Image :

शनाया ने बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले बेली डांस की ट्रेनिंग ली है। उनके कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। उन्होंने शकीरा के गाने पर बेली डांस परफॉर्म किया था, जिसका वीडियो लोगों को खूब पसंद आया। डांस वीडियो के अलावा शनाया की ग्लैमरस तस्वीरों को भी खूब पसंद किया जाता है।

 

बेहद स्टाइलिश हैं शनाया कपूर

Create Image :

शनाया इंडियन और वेस्टर्न दोनों में जबरदस्त नजर आती हैं। उन्होंने कई मौकों पर साबित कर दिया है कि उन्हें फैशन की खासी समझ है। ऐसे में माना जा सकता है कि वह अपनी बहन सोनम कपूर को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। 3 नवंबर 1999 में जन्मीं शनाया फैशन और स्टाइल को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं। उन्हें अच्छी तरह से पता होता है कि कहां क्या पहनना है।

स्टार किड का गर्ल गैंग

Create Image :

शनाया कपूर की गर्ल गैंग में सुहाना और अनन्या के अलावा अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी हैं। शनाया अपनी कुछ खास दोस्तों के साथ अक्सर घूमने जाना पसंद करती हैं। वहीं नव्या एक हेल्थ केयर प्लेटफॉर्म की सह-संस्थापक हैं, और ऐसे में वह अपने काम पर फोकस कर रही हैं, उनका अभी इंडस्ट्री में आने का कोई प्लान नहीं है।  

नेपोटिज्म पर फिर शुरू हुई चर्चा

Create Image :

शनाया कपूर के डेब्यू से पहले एक बार फिर से नेपोटिज्म पर चर्चा शुरू हो गई है। इसे लेकर लोग लगातार सोशल मीडिया पर करण जौहर को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि करण जौहर ने हाल ही में शनाया का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो करण जौहर को नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।